भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
बतौर राजनीतिज्ञ अपनी अलग छवि रखने वाली सरोज पाण्डेय को भाजपा ने 2004 से 2008 तक छत्तीसगढ़ प्रवक्ता का पद दिया और राष्ट्रीय कार्य समिति में सदस्य युवा मोर्चा महामंत्री का पद भी दिया। सरोज पांडे ने एक ही समय में महापौर विधायक व सांसद के निर्वाचित प्रति ...
Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कुत्ते के साथ उसके मालिक को बुलाया। कुत्ता काफी घबराया हुआ था। मैंने जब बिस्किट खिलाने की कोशिश की तो वह डर गया। इसलिए मैंने बिस्किट कुत्ते को मालिक को दे दिया। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जाति जनगणना के महत्व पर जोर देते हुए मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को ओबीसी कहते हैं और फिर भ्रमित हो जाते हैं। ...
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को आगामी चुनावों में बीजेपी को 370 सीटें मिलने के पीएम मोदी के बयान की आलोचना करते हुए कहा, "मोदी जी को चुनाव से पहले कैसे पता है कि भाजपा की 370 सीटें होंगी?" ...
लोकमत की खबर पर सरकार ने मोहर लगा दी है। मध्य प्रदेश में शराब पर लाइसेंस शुल्क सरकार ने 15 फ़ीसदी बढ़ा दिया है। इसके अलावा धार्मिक स्थलों के 1 किलोमीटर के दायरे में कोई शराब की दुकान नहीं होगी। मोहन कैबिनेट में आबकारी नीति को मंजूरी दी गई। ...
मध्य प्रदेश के हरदा में आज उसे समय अफरा तफरी माहौल मच गया। जब मगरदा रोड पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। जिसमें 6 की मौत 60 से ज्यादा के घायल होने की खबर है। ...
गृह मंत्री अमित शाह ने लोकमत समूह के संयुक्त प्रबंध संचालक ऋषि दर्डा को दिये इंटरव्यू में कहा कि हम नये कानूनों को इतने प्रभावी बना रहे हैं कि न्यायिक फैसलों में हो रही देरी को कम किया जा सकेगा। ...
'लोकमत' संसदीय पुरस्कार वितरण समारोह से पहले मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 'लोकमत' नेशनल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। 'धर्म और जाति में उलझा लोकतंत्र' विषय पर विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे। ...