भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने ईडी द्वारा कथित दिल्ली शराब घोटाले में अपनी गिरफ्तारी को लेकर चुनौती दी है। ...
नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता उमर अब्दुल्ला ने भाजपा द्वारा जारी किये गये चुनावी घोषणापत्र का मजाक उड़ाते हुए कहा कि भाजपा के 'संकल्प पत्र' का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर का 'विनाश' करना है। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा के चुनावी घोषणापत्र को लेकर जबरदस्त हमला करते हुए आरोप लगाया कि 10 सालों से सत्ता का सुख भोग रही भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र से दो शब्द 'महंगाई'-'बेरोजगारी' गायब है। ...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर आरोप लगाा कि उसने देश को आतंकवाद, नक्सलवाद, भाई-भतीजावाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद सहित गंभीर मुद्दों में घेर दिया है। ...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को भाजपा के चुनावी घोषणापत्र पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में गरीबों के लिए कुछ नहीं किया है। ...
Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर संकल्प पत्र जारी किया है, इस दौरान संकल्प पत्र कमेटी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद रहीं। ...
BJP Election Manifesto: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिल्ली स्थित बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालाय में पीएम मोदी ने संकल्प पत्र जारी किया। इस संकल्प पत्र में पीएम मोदी ने पांच साल तक मुफ्त राशन देने की बात कही है। ...