निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। पांचों राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। आयोग की इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। सभी पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 18.34 करोड़ से अधिक लोग भागीदारी कर सकेंगे। इन 18.34 करोड़ मतदाताओं में से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। Read More
Fazilnagar seat Result: स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि समस्त विजयी प्रत्याशियों को बधाई। जनादेश का सम्मान करता हूँ। चुनाव हारा हूँ, हिम्मत नहीं। संघर्ष का अभियान जारी रहेगा। ...
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कहा कि उनकी पार्टी इस जनादेश से सबक लेगी और देश के लोगों के हित में काम करती रहेगी। ...
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बरनाला जिले की भदौड़ सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके के हाथों हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को घोषित नतीजे के मुताबिक, पहली बार चुनाव लड़ रहे उगोके ने चन्नी को 37,558 मतों से हराया। ...
Assembly Elections 2022: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी हार गए हैं। कांग्रेस को पंजाब में बड़ा झटका लगा है। ...
Gangotri Assembly election results 2022: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री सीट से चुनावी समर में उतरे थे। ...
चुनाव परिणामों के अनुसार, कपूरथला से मौजूदा विधायक राणा गुरजीत सिंह ने मंजू राणा को 7,304 मतों के अंतर से हराया। कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी से चुनाव लड़ने वाले राणा इंदर प्रताप ने सज्जन सिंह चीमा को 11,434 मतों से पराजित किया। ...