Fazilnagar seat Result: फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य हारे, भाजपा के सुरेंद्र कुमार ने 30601 वोटों से दी मात, जानें ट्वीट कर कहा
By सतीश कुमार सिंह | Published: March 10, 2022 04:50 PM2022-03-10T16:50:42+5:302022-03-10T16:52:01+5:30
Fazilnagar seat Result: स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि समस्त विजयी प्रत्याशियों को बधाई। जनादेश का सम्मान करता हूँ। चुनाव हारा हूँ, हिम्मत नहीं। संघर्ष का अभियान जारी रहेगा।
Fazilnagar seat Result: भाजपा छोड़कर हाल में समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर सीट से चुनाव हार गए। भाजपा के सुरेंद्र कुमार कुशवाह ने 30601 मतों से मात दी। मौर्य को 36346 वोट मिले और भाजपा को 66947 मिले।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि समस्त विजयी प्रत्याशियों को बधाई। जनादेश का सम्मान करता हूँ। चुनाव हारा हूँ, हिम्मत नहीं। संघर्ष का अभियान जारी रहेगा। भाजपा को वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में 47 सीटें हासिल हुई थीं जबकि वर्ष 2017 के चुनाव में उसने 312 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। मौर्य वर्ष 2009 का लोकसभा चुनाव कुशीनगर सीट से आरपीएन सिंह से हार चुके हैं। मौर्य वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
समस्त विजयी प्रत्याशियों को बधाई।
— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) March 10, 2022
जनादेश का सम्मान करता हूँ।
चुनाव हारा हूँ, हिम्मत नहीं।
संघर्ष का अभियान जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत डिबाई सीट से भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। घोषित परिणाम के अनुसार भाजपा उम्मीदवार चंद्रपाल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के हरीश कुमार को 68025 मतों से पराजित किया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत बाराबंकी जिले की हैदरगढ़ सीट से भाजपा ने जीत हासिल कर ली है।
चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणाम के मुताबिक हैदरगढ़ से भाजपा उम्मीदवार दिनेश रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के राम मगन रावत को 25969 मतों से पराजित करके यह सीट भाजपा के पास बरकरार रखी। दिनेश को 116919 वोट हासिल हुए जबकि राम मगन को 90950 मत प्राप्त हुए।