आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
LG VS AAP: Updates: अरविंद केजरीवाल अपनाी तीन मांगों के साथ लेफ्टिनेंट गर्वनर अनिल बैजल के घर के वोटिंग रूम में पिछले छह दिनों से धरना पर बैठे हैं। ...
आईएएस एसोसिएशन की ओर से आईएएस अधिकारी मनीषा सक्सेना ने कहा कि, हम ये बता देना चाहते हैं कि हम हड़ताल पर नहीं है। मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली की जनता में भ्रम फैला रहे हैं। ...
सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'सत्येन्द्र जैन की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।' वहीं, बताया जा रहा है कि रविवार सुबह उनके स्वास्थ्य की रिपोर्ट में रक्त शर्करा का स्तर प्रति डीएल 64 एमजी था, जबकि मूत्र में कीटोन का स्तर का ...
मुख्यमंत्री की मांग है कि राज्यपाल आईएएस अधिकारियों को अपनी हड़ताल बंद करने का निर्देश दें। पार्टी नेताओं ने केंद्र पर दिल्ली सरकार को काम करने से रोकने के लिए अपनी सत्ता का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। ...
दिल्ली की आईएएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें वे आईएएस पर काम न करने और हड़ताल पर जाने के आरोप लगा रहे हैं। ...