आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल बीते 5 दिनों से दिल्ली के उपराज्यपाल के दफ्तर में अनशन पर बैठे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी रविवार को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री गोपाल राय और सत्येंद्र जैन धरने पर बैठे हुए हैं। वहीं, सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया अनशन पर हैं। मामला सुलझता नहीं देख सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्ष ...
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के धरने को असंवैधानिक तथा गैरकानूनी घोषित करने की मांग करने वाली एक याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय 18 जून को सुनवाई करने पर राजी हो गया है। ...
दिल्ली की आप सरकार की मांग है कि आईएएस अधिकारियों को हड़ताल खत्म करने के निर्देश दिए जाएं और चार महीने से काम में रोड़े अटका रहे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ...