पुलिस ने रोका AAP का विरोध-प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी

By स्वाति सिंह | Published: June 17, 2018 05:32 PM2018-06-17T17:32:11+5:302018-06-17T20:58:30+5:30

मुख्यमंत्री की मांग है कि राज्यपाल आईएएस अधिकारियों को अपनी हड़ताल बंद करने का निर्देश दें। पार्टी नेताओं ने केंद्र पर दिल्ली सरकार को काम करने से रोकने के लिए अपनी सत्ता का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। 

Aam Aadmi Party, CM Arvind Kejriwal, Mandi House, Prime Minister's residence, Delhi Lieutenant-Governor Anil Baijal, strike by state government | पुलिस ने रोका AAP का विरोध-प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी

पुलिस ने रोका AAP का विरोध-प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी

नई दिल्ली, 17 जून: आम आदमी पार्टी ने रविवार को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने के लिए जा रहे थे।  जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रस्ते में रोक दिया, जिसके बाद जंतर-मंतर की ओर बढ़ गए।   इसके तुरंत बाद ही दिल्ली सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला।  उन्होंने लिखा 'सर, पूरी दिल्ली ही नहीं, पूरा देश अब तो आपसे गुहार कर रहा है- इन IAS अफ़सरों की हड़ताल ख़त्म करवा दीजिए और लोगों द्वारा चुनी हुई सरकार को प्लीज़ काम करने दीजिए। जनता बहुत आहत और अपमानित महसूस कर रही है।





'बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री निवास तक आम आदमी पार्टी (आप) के विरोध मार्च से कुछ घंटे पहले दिल्ली पुलिस से इसके लिए अनुमति नहीं मांगी गई है वहीं पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया है कि पार्टी समर्थकों को रैली में हिस्सा नहीं लेने दिया जा रहा है। आप, उपराज्यपाल के कार्यालय में छह दिन से धरने पर बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के समर्थन में मार्च निकाल रही है। मुख्यमंत्री की मांग है कि राज्यपाल आईएएस अधिकारियों को अपनी हड़ताल बंद करने का निर्देश दें। पार्टी नेताओं ने केंद्र पर दिल्ली सरकार को काम करने से रोकने के लिए अपनी सत्ता का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। 

ये भी पढ़ें: IAS एसोसिएशन ने CM केजरीवाल के आरोपों का किया खंडन, कहा- हम हड़ताल पर नहीं


गौरतलब है कि चार मेट्रो स्टेशन, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, उद्योग भवन और लोक कल्याण मार्ग (रेस कोर्स) आप कार्यकर्ताओं और समर्थकों को मार्च स्थल मंडी हाऊस जाने से रोकने के लिए बंद कर दिए गए हैं।  दिल्ली मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के लुटियन जोन में चार स्टेशनों पर प्रवेश और निकास दिल्ली पुलिस की सलाह पर दो बजे के बाद बंद रहेगा। लोककल्याण मार्ग पर 12 बजे से ही यह सुविधा नहीं रहेगी। वैसे केंद्रीय सचिवालय पर मार्ग बदलने की सुविधा होगी। दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने कहा कि दिल्ली की स्थिति आपातकाल से भी बदतर है। आप नेता आतिशी मारलेना ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर काम कर रही है। 

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके तीन मंत्रियों का उपराज्यपाल के कार्यालय पर धरना बीते 6 दिनों से धरना जारी है।  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के दिग्गज चार नेता सोमवार ( 11 जून ) शाम से आईएएस की हड़ताल खत्म करने, राशन वितरण संबंधी अपनी मांगों को लेकर उपराज्यपाल के दफ्तर में धरने पर बैठे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: प्रकाश राज का पीएम मोदी पर तंज, 'फिटबिट चैलेंज से फुरसत मिल जाए तो ये काम भी कर लो!'

इस मामले में सीएम केजरीवाल ने कहा है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक वह धरने पर ही रहेंगे। इस बीच मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। केजरीवाल के धरने का समर्थन करने में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने अपना समर्थन दिया है।

Web Title: Aam Aadmi Party, CM Arvind Kejriwal, Mandi House, Prime Minister's residence, Delhi Lieutenant-Governor Anil Baijal, strike by state government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे