आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
शनिवार को कोलकता की महारैली में दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आज भारतीय राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन है। पिछले पांच साल में मोदी-शाह की जोड़ी ने इस देश का कबाड़ा कर दिया। आज देश की जनता मोदी-शाह की जोड़ी से परेशान हो चुक ...
कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करने के आप के फैसले पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, ''मुझे लगता है कि इन तीनों राज्यों की कांग्रेस इकाइयों का नेतृत्व शुरुआत से ही आप के साथ किसी भी तरह के गठबंधन के खिलाफ था।'' ...
पंजाब के जैतो से विधायक ने केजरीवाल को अपना इस्तीफा सौंपा। वह भोलाथ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा और एचएस फूलका के बाद पार्टी छोड़ने वाले तीसरे विधायक हैं। ...
आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और अपने राज्य पर विशेष ध्यान देना चाहते हैं। ...