केजरीवाल ने दिया लोकसभा चुनाव प्रचार के लिये कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण, 2019 के लिए बनाई रणनीति

By भाषा | Published: January 17, 2019 08:58 PM2019-01-17T20:58:46+5:302019-01-17T20:58:46+5:30

आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए हैं।

Arvind Kejriwal tips of AAP workers for 2019 election | केजरीवाल ने दिया लोकसभा चुनाव प्रचार के लिये कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण, 2019 के लिए बनाई रणनीति

केजरीवाल ने दिया लोकसभा चुनाव प्रचार के लिये कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण, 2019 के लिए बनाई रणनीति

आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर घर घर जाकर वोट मांगने सहित चुनाव प्रचार के अन्य तौर-तरीकों के बारे में बृहस्पतिवार को हरियाणा के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। 

पार्टी ने हरियाणा में लोकसभा और इसके बाद विधानसभा चुनाव अभियान के लिये कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के अभियान के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को केजरीवाल ने चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होने के इच्छुक 1,100 कार्यकर्ताओं को बताया कि उन्हें किस प्रकार से जनता पार्टी की नीतियों से अवगत कराना है। 

उल्लेखपीय है कि पहले चरण के दौरान पार्टी ने अभियान से जोड़ने के लिये इच्छुक कार्यकताओं का चयन किया था। केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से हरियाणा के मतदाताओं को घर घर जाकर दिल्ली सरकार काम की जानकारी देते हुये हरियाणा सरकार के कामों से इनकी तुलना करने और आप सरकार के प्रदर्शन पर जनता की राय लेने को कहा। 

उन्होंने घर घर जाकर मतदाताओं से वोट मांगने के प्रयोग को दिल्ली में बेहद कारगर बताते हुये कहा कि मतदाताओं को पार्टी की नीतियों से मतदाताओं को अवगत कराने का यह सबसे प्रभावी तरीका है। इस मौके पर आप के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद और पार्टी के प्रभारी गोपाल राय भी मौजूद थे। 

Web Title: Arvind Kejriwal tips of AAP workers for 2019 election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे