आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन उपराज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण में बाधा पहुंचाने के लिए भाजपा विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया.गया. विधायक जेएनयू मामले में अभियोजन में देरी को लेकर हंगामा कर रहे थे.विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने विधायक ...
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि लोगों का जमावड़ा शांतिपूर्ण नहीं था और उसने प्रदर्शन का शांतिपूर्ण तरीका नहीं अपनाया। अदालत ने कहा कि जारवाल, सलीम और धर्मप्रकाश गैरकानूनी जमावड़े में शामिल थे जिसने दो प ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, अगर कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तैयार हो जाती तो दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर बीजेपी तो बिल्कुल भी नहीं जीत पाती। ...
आम आदमी पार्टी की चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने बताया, ''मुझे ऐसा लगता है कि पार्टी अब मेरी सेवा नहीं चाहती। लेकिन जब तक मैं विधायक हूं, अपने क्षेत्र के लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगी।'' ...
भारद्वाज ने सोमवार को एक स्वयंभू विशेषज्ञ द्वारा ईवीएम को हैक किये जा सकने के दावे के हवाले से कहा कि इससे आप के भी इस पुराने आरोप की पुष्टि हुई है। ...
भगवंत मान के राजनीतिक विरोधी शराब की लत को लेकर अक्सर उनकी आलोचना करते रहे हैं। शराब छोड़ने के मान के संकल्प पर पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उनकी सराहना की है। ...