आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान से पलटते हुए कहा, 'दिल्ली सरकार को निर्णय लेने का अधिकार है, हमें कोई आपत्ति नहीं है। मुझे विश्वास है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर आने वाले समय में कम होगा।' ...
दिल्ली की किराड़ी विधानसभा सीट से विधायक ने भाषण देते हुए एक महिला नेता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। महिला आयोग का कहना है कि महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के कार्यालय का दौरा किया और शिकायत करते हुए सबूत के तौर पर झा के भाषण का वीडियो सौंपा। ...
दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोम दत्त को छह महीने के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया। मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा उन्हें दोषी ठहराए जाने की अपील को खारिज कर दिया। ...
दिल्ली विधानसभा ने चांदनी चौक से विधायक एवं पूर्व आप नेता अल्का लांबा को बुधवार को नोटिस जारी कर आप विधायक सौरभ भारद्वाज की अयोग्य ठहराने की अर्जी पर 18 सितम्बर तक जवाब देने को कहा। गत सप्ताह लांबा ने दिल्ली में सत्ताधारी आप छोड़ दी थी और घोषणा की थ ...
तिवारी ने आप सरकार पर अभी तक 2016 के जेएनयू राजद्रोह मामले के आरोपियों को खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं देने को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि आप को विश्वविद्यालय में लगाए गए और राष्ट्र विरोधी नारे’ दरअसल ‘देशभक्ति’ के नारे लगते हैं। ...
चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से विधायक अलका लांबा कुछ दिन पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिली थीं। इसके बाद यह चर्चा थी कि वह कांग्रेस में शामिल होंगी। आज अलका लांबा कांग्रेस में शामिल हो गईं। ...
आम आदमी पार्टी की बागी विधायक अलका लांबा ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की, जिसके बाद से ये अटकलें तेज हो गई हैं वह जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं। चांदनी चौक से विधायक अलका ने सोनिया से उनके आवास पर मुलाकात की, हालांकि ...