आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
शाहीन बाग में नारे लगते हैं कि हमें चाहिए जिन्ना वाली आजादी। और ये निर्लज्ज होकर कहते हैं कि हम शाहीन बाग के साथ हैं। शरजील इमाम जो कहता है कि असम को भारत से काट दो, ये उसके साथ खड़े हैं। इन लोगों को जवाब वोट देकर देना होगा। ...
प्रदेश कांग्रेस के नेता आपसी बातचीत में मान रहे हैं कि विधानसभा की 70 सीटों में इस बार कुछ एक को छोड़ लगभग सभी जगह आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले वह संघर्ष में ही नहीं है। ...
कड़कड़डूमा में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं हैं, बल्कि ये हमारे हिंदुस्तान की धरोहर है। ये भारत के भिन्न भिन्न रंगो को एक जगह समेटे हुए एक जीवित परंपरा है। ये दिल्ली सबका स्वागत करती है, सत्कार करती है। ...
जिलाधिकारी बी. एन. सिंह ने उक्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि छह फरवरी शाम छह बजे से लेकर आठ फरवरी को मतदान समाप्त होने तक इस परीधि में आने वाली शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। ...
दिल्ली में रहने वाले करोड़ों लोग भले ही 8 फरवरी 2020 को दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी उम्मीदें लिए वोट करेंगे। लेकिन, दिल्ली विधान सभा चुनाव में ट्रांसजेंडर किस आशा व उम्मीद के साथ वोट करेंगी इसे ना तो सरकार ना ही समाज व ना ही मीडिया के लोग सुन ...
केंद्रीय प्रकाश जवाड़ेकर ने अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी करार देते हुए कहा था कि केजरीवाल ने खुद कहा था हां मैं आराजकवादी हूं, अराजकवादी और आतंकवादी में ज्यादा अंतर नहीं हैं। ...
पत्र में, समूहों ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के दौरान, भाजपा नेताओं द्वारा अपने समर्थकों से संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर हिंसा करने की अपील ...