आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि वाहन ने आप प्रमुख के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे तीन युवकों को टक्कर मार दी। पार्टी के नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार वर्मा ने दावा किया कि यह केजरीवाल ही थे जिन्होंने कार के चालक से उन्हें कुचलने के लिए कह ...
आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार के वक्त अरविंद केजरीवाल पर ईंट-पत्थर से हमला किया है। प्रवेश वर्मा केजरीवाल को घायल कर उन्हें प्रचार करने से रोकना चाहते हैं। ...
बीते शुक्रवार को, केजरीवाल ने घोषणा की कि अगर दिल्ली में AAP सरकार सत्ता में लौटती है, तो स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले पुरुष छात्रों को मुफ्त बस सुविधा और मेट्रो किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। ...
Rahul Gandhi visits AIIMS: राहुल गांधी ने एम्स के आसपास सड़कों, फुटपाथों और सबवे पर रहने वाले मरीजों और परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं और शिकायतों के बारे में जानकारी ली। ...
केजरीवाल ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा, लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में भाजपा की डबल इंजन की सरकारें नाकाम हैं। केंद्र हो या राज्य अपराधी बेख़ौफ़ अपराधों को अंजाम दे रहे हैं और भाजपा की सरकारें बेसुध बैठी हैं। ...
नई संशोधित सूची में हरि नगर विधानसभा क्षेत्र से भी एक उम्मीदवार शामिल है। हरि नगर में सुरिंद्र सेतिया नवीनतम उम्मीदवार हैं। इससे पहले इस क्षेत्र से राज कुमारी ढिल्लों को मैदान में उतारा गया था। ...
राघव चड्ढा ने कहा, "यह सिर्फ एक रोड शो नहीं है, यह जनता की जीत का उत्सव है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। जितेंद्र सिंह शंटी जी शाहदरा के हर नागरिक की आवाज बनेंगे और यहाँ के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।" ...