आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
आप विधायक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अगुवाई में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के खिलाफ जांच की मांग को लेकर विधानसभा में पूरी रात रूकने की तैयारी में हैं। ...
दिल्ली में भाजपा विधायकों ने अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में छद्म विधानसभा सत्र का आयोजन किया। जिसमें भाजपा विधायकों ने अपने चेहरे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का मास्क पहन रखा था। ...
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केजरीवाल सरकार की ओर से भेजी गई 47 फाइलों को यह कहते हुए वापस कर दिया कि जिन फाइलों पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर होना चाहिए थे, उनपर उनके दफ्तर के कर्मचारियों ने दस्तखत किया है। ...
गुजरात भाजपा प्रमुख आरसी पाटिल ने सूरत में 'वाइब्रेंट वीवर्स एक्सपो 2022' के उद्घाटन समारोह में अरविंद केजरीवाल पर परोक्ष रूप से तंज कसते हुए कहा कि आजकल राज्य का दौरा करने वाले एक व्यक्ति द्वारा ऐसे चुनावी वादा किया जा रहा है, जैसे वो "चीनी उत्पाद" ...
एडीआर के मुताबिक, 2020-21 में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों ने अज्ञात स्रोतों से कुल 690.67 करोड़ रुपये एकत्रित किए। संस्था ने आठ राष्ट्रीय और 27 क्षेत्रीय दलों को अज्ञात स्रोतों से मिली धनराशि का विश्लेषण किया। ...
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकने ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में लिखे लेख के जरिये केंद्र की भाजपा नेतृत्व पर आरोप लगाया कि वो ईडी के इस्तेमाल से दिल्ली की आम आदमी पार्टी को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। ...
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, अब वापस ले ली गई आबकारी नीति को लागू करने को लेकर उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी फर्जी है। सीबीआई को कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिलेगा, भले ही वह एक हजार बार छापेमारी कर ले। ...
राजधानी दिल्ली में चल रहे सियासी संग्राम के बीच दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को एक दिन का विधानसभा सत्र बुलाया। विशेष सत्र के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला और कहा कि मैंने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को ...