आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
आप में शामिल होने के बाद रंगीला ने कहा, मैंने कभी किसी राजनेता को वोट मांगने के दौरान यह कहते हुए नहीं देखा कि अगर आपको मेरा काम पसंद नहीं है आए तो अगली बार से वोट मत देना, सिवाय आम आदमी पार्टी के। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'लोकमत' के साथ इंटरव्यू में आम आदमी पार्टी के भविष्य, पंजाब की जीत सहित अपने गवर्नेंस के फॉर्मूले को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब दिए। पढ़ें उनसे बातचीत के मुख्य अंश... ...
आप विधायक आतिशी के शनिवार को किए एक ट्वीट पर केरल की सरकार की ओर से सवाल खड़े कर दिए गए हैं। केरल के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि उनके राज्य से किसी अधिकारी को दिल्ली की शिक्षा के मॉडल के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए नहीं भेजा गया। ...
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता दक्षिण और पूर्वी नगर निगम के मेयरों को अतिक्रमण हटाने के लिए चिट्ठी लिख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा पार्षद बुलडोजर का जर दिखाकर दिल्लीवालों से रिश्वत मांग र ...
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास के घर पंजाब पुलिस पहुंची, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री उन्हें धोखा देंगे। हालांकि उन् ...