केएल राहुल-वैभव सूर्यवंशी खाते में 357-357 रन?, आखिर किसके पास ऑरेंज कैप, कौन मारेगा बाजी?

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 264 रन बनाए, लेकिन पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 265 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 25, 2026 21:44 IST2026-04-25T21:36:55+5:302026-04-25T21:44:58+5:30

KL Rahul and Vaibhav Sooryavanshi have 357 runs each Who will win Orange Cap? | केएल राहुल-वैभव सूर्यवंशी खाते में 357-357 रन?, आखिर किसके पास ऑरेंज कैप, कौन मारेगा बाजी?

file photo

googleNewsNext
Highlightsदिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से शिकस्त दी।राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए।ऑरेंज कैप पर कब्जा बनाने की होड़ लग गई।

नई दिल्लीः लोकेश राहुल की नाबाद 152 रन की पारी के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बड़े स्कोर वाले टी20 मैच में शनिवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ सात गेंद शेष रहते छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से शिकस्त दी।

कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 264 रन बनाए, लेकिन पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 265 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस बीच दूसरे मैच जयपुर में खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए।

वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंद में 103 रन बनाए। वैभव ने 5 चौके और 12 छक्के मारे। आज दोनों मैच में ओपनर राहुल और वैभव ने शतक पूरे किए। ऑरेंज कैप पर कब्जा बनाने की होड़ लग गई। वैभव और राहुल के खाते में 357-357 रन हैं, लेकिन औसत और 1 मैच कम खेलने के कारण ऑरेंज कैप राहुल के पास रहेगा।

राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (103 रन) के शतक और ध्रुव जुरेल (51 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए उनकी 112 रन की साझेदारी की मदद से शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह विकेट पर 228 रन बनाए। पंद्रह वर्षीय प्रतिभाशाली वैभव ने 37 गेंद की पारी में पांच चौके और 12 छक्के जमाए।

पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में शनिवार को यहां बड़ा स्कोर खड़ा करने के बावजूद हार का सामना करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव ने कहा कि खराब क्षेत्ररक्षण और मुख्य तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के चोटिल होने के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा।

एनगिडी की हालत स्थिर, जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलेगी

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच शनिवार को यहां आईपीएल मैच के दौरान गंभीर चोट लगने के बाद एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी।

जीत के लिए 265 रन का पीछा कर रही पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में कप्तान अक्षर पटेल की गेंद पर प्रियांश आर्या के शॉट पर मिड-ऑफ पर खड़े एनगिडी कैच लेने के लिए पीछे की ओर भागे, लेकिन गेंद का सही अनुमान नहीं लगा सके और संतुलन बिगड़ने के कारण गिर पड़े। इस दौरान उनका कंधा और सिर जोर से जमीन से टकराया।

Open in app