पंजाब पुलिस के घर पहुंचने पर कुमार विश्वास ने भगवंत मान को दी चेतावनी, आप नेता नरेश बाल्यान ने साधा निशाना

By मनाली रस्तोगी | Published: April 20, 2022 11:35 AM2022-04-20T11:35:50+5:302022-04-20T11:39:45+5:30

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास के घर पंजाब पुलिस पहुंची, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री उन्हें धोखा देंगे। हालांकि उन्होंने ट्वीट में केजरीवाल का नाम नहीं लिया। 

Punjab Police knocks on Kumar Vishwas’s doors poet warns Bhagwant Mann | पंजाब पुलिस के घर पहुंचने पर कुमार विश्वास ने भगवंत मान को दी चेतावनी, आप नेता नरेश बाल्यान ने साधा निशाना

पंजाब पुलिस के घर पहुंचने पर कुमार विश्वास ने भगवंत मान को दी चेतावनी, आप नेता नरेश बाल्यान ने साधा निशाना

Highlightsकुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। कुमार विश्वास के ट्वीट के बाद आप नेता नरेश बाल्यान ने उन पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि वह "डरे हुए" क्यों हैं? 

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने बुधवार को अपने घर के बाहर पंजाब पुलिस के जवानों की तस्वीरें ट्वीट कीं। वीडियो से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में विश्वास के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद पंजाब पुलिस उनके घर गई थी। विश्वास ने एक ट्वीट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी दी कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री उन्हें धोखा देंगे। हालांकि उन्होंने ट्वीट में केजरीवाल का नाम नहीं लिया। 

कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए लिखा, "सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को को आगाह कर रहा हूं कि तुम दिल्ली में बैठे जिस आदमी को पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।" अपने इस ट्वीट के साथ विश्वास ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। वहीं, कुमार विश्वास के ट्वीट के बाद आप नेता नरेश बाल्यान ने उन पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि वह "डरे हुए" क्यों हैं? 

उन्होंने ट्वीट किया, "चुनाव से पहले आपने जो कहा था, उसका पुलिस सिर्फ सबूत मांग रही है। उन्हें सबूत दीजिए और मामले को खत्म कर दीजिए।" वीडियो में भाजपा ने कहा कि कुमार विश्वास को अरविंद केजरीवाल के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए सुना गया था। हालांकि उस वीडियो में भी विश्वास ने केजरीवाल का नाम नहीं लिया था। मालूम हो, कुमार विश्वास की टिप्पणी, जो कथित तौर पर पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल पर थी, ने हंगामा खड़ा कर दिया था। 

भारतीय जनता पार्टी ने कुमार विश्वास का एक वीडियो साझा किया था- आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक सदस्यों में से एक- यह आरोप लगाते हुए कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल "या तो पंजाब के सीएम या खालिस्तान के पीएम" बनना चाहते थे। बाद में गृह मंत्रालय ने पंजाब में मतदान से एक दिन पहले विश्वास को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की थी। 

Web Title: Punjab Police knocks on Kumar Vishwas’s doors poet warns Bhagwant Mann

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे