आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब की नवगठित आप सरकार के मुख्यमंत्री समेत कुल 11 नए मंत्रियों में से 7 के खिलाफ खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं और इस बात की घोषणा उन मंत्रियों ने स्वयं के चुनावी हलफनामे में किया है। ...
आम आदमी पार्टी के विधायक हरपाल सिंह चीमा, विधायक डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह,डॉ. विजय सिंगला और लाल चंद ने राजभवन में पंजाब कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की। ...
पंजाब में पहला कैबिनेट विस्तार शनिवार को किया जाएगा। चंडीगढ़ में एक विशेष आयोजन में मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक भी होगी। ...
गुजरात सरकार की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि कक्षा 6-12 के स्कूली पाठ्यक्रम में श्रीमद्भगवद गीता को शामिल करने का निर्णय लिया है। ...
पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवंत मान ने ऐलान किया है वह 23 मार्च को एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे। इसकी मदद से कोई भी वाटसेप के जरिए राज्य में भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकेगा। ...
राज्य की 5 राज्यसभा की सीटों अगले महीने रिक्त होने वाली हैं और इसके लिए चुनाव आयोग पहले ही अधिसूचना जारी कर चुका है। राज्यसभा के लिए की कुल 5 सीटों के लिए पंजाब में 31 मार्च को वोट डाले जाएंगे। ...
पंजाब की नवनिर्वाचित आम आदमी पार्टी की सरकार पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को पंजाब से राज्यसभा भेज सकती है। जानेमाने स्पिनर हरभजन सिंह ने पिछले साल 24 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। ...
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उन्हें भगवंत मान क शपथ ग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण भेजा गया था जबकि पूर्व में चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण के समय उन्हें नहीं बुलाया गया था। ...