लाइव न्यूज़ :

WTA, ATP रैंकिंग: सेरेना विलियम्स ने लगाई 153 पायदान की छलांग, जोकोविच की टॉप-10 में वापसी

By भाषा | Updated: July 16, 2018 19:58 IST

नोवाक जोकोविच चौथी विम्बलडन जीत की बदौलत एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 10 में वापसी करने में सफल रहे हैं।

Open in App

लंदन, 16 जुलाई: अमेरिकी स्टार सेरेना विलियम्स विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम में उप विजेता रहीं, जिसकी बदौलत उन्होंने डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 153 पायदान की छलांग लगायी और वह शीर्ष 30 में वापसी करने में कामयाब रहीं। वहीं, विंबलडन-2018 का पुरुष एकल का खिताब जीतने वाले नोवाक जोकोविच भी टॉप-10 में वापसी करने में कामयाब रहे हैं।

सेरेना सोमवार को जारी सूची में 28वें स्थान पर काबिज हैं। सेरेना बच्चे के जन्म के बाद वापसी करते हुए चौथा टूर्नामेंट खेल रही थी लेकिन फिर भी वह फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं और जर्मनी की एंजलिक कर्बर से हार गयीं। कर्बर ने छह पायदान की छलांग लगायी जिससे वह चौथे नंबर पर पहुंच गयी। सिमोना हालेप आल इंग्लैंड क्लब में तीसरे दौर में बाहर हो गयी थी, लेकिन इसके बावजूद वह शीर्ष पर बरकरार हैं। 

जोकोविच की टॉप-10 में वापसी

नोवाक जोकोविच चौथी विम्बलडन जीत की बदौलत एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 10 में वापसी करने में सफल रहे हैं केविन एंडरसन को 6-2, 6-2, 7-6 (7-3) से हराकर चौथा विम्बलडन पुरूष एकल खिताब जीतने वाले जोकोविच ने 11 पायदान की छलांग लगायी जिससे वह रैंकिंग में 10 वें स्थान पर पहुंच गये। इससे वह आठ महीने तक शीर्ष 10 से बाहर रहे। 

दक्षिण अफ्रीका के एंडरसन तीन पायदान की छलांग से रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गये। जोकोविच पिछली बार अक्तूबर 2017 में शीर्ष 10 में शामिल थे। स्पेन के राफेल नडाल (9310 अंक) तालिका में शीर्ष पर कायम हैं और उन्होंने दूसरे नंबर के रोजर फेडरर (7080) से अंतर बढ़ा लिया है जिन्हें एंडरसन (4655) ने मैराथन क्वॉर्टर फाइनल में हराकर बाहर किया था। 

टॅग्स :विंबलडननोवाक जोकोविचसेरेना विलियम्सराफेल नडाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

अन्य खेलWimbledon 2025: विंबलडन विजेता जैनिक सिनर ने वेल्स की राजकुमारी चार्लोट के लिए टेनिस बॉल पर किया साइन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!