लाइव न्यूज़ :

विंबलडन 2019: नोवाक जोकोविच ने दर्ज की 70वीं जीत, नौवीं बार सेमीफाइनल में पहुंचे

By भाषा | Updated: July 11, 2019 10:03 IST

Novak Djokovic: नोवाक जोकाविच ने बुधवार को यहां ऑल इंग्लैंड क्लब में अपनी 70वीं जीत दर्ज करके नौवीं बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

Open in App

लंदन, 10 जुलाई: शीर्ष वरीयता प्राप्त और चार बार के चैंपियन नोवाक जोकाविच ने बुधवार को यहां ऑल इंग्लैंड क्लब में अपनी 70वीं जीत दर्ज करके नौवीं बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी ने पहले सेट में एक बार सर्विस गंवाने के बाद अच्छी वापसी की तथा बेल्जियम के 21वीं वरीयता प्राप्त डेविड गोफिन को 6-4, 6-0, 6-2 से हराया।

जोकोविच को फाइनल में जगह बनाने के लिये स्पेन के रॉबर्टो बातिस्ता आगुट से भिड़ना होगा। इस 23वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने अर्जेंटीना के 26वें वरीय गुइडो पेला को 7-5, 6-4, 3-6, 6-3 से पराजित किया। जोकोविच को शुरू में थोड़ा संघर्ष करना पड़ा लेकिन एक बार लय हासिल करने के बाद उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी के प्रति निर्ममता दिखायी। उन्होंने आखिरी 17 में से 15 गेम जीते और 36वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनायी।

उन्होंने बाद कहा, ‘‘उसने अच्छी शुरुआत की और बेसलाइन से खेल पर हावी हो गया। अगर मैंने पहला सेट गंवा दिया होता तो चीजें अलग हो सकती थी लेकिन मैं दूसरे और तीसरे सेट में अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं।’’ जोकोविच ने कहा, ‘‘मुझे तीसरे दौर में (हुबर्ट हरकार्ट्ज के खिलाफ) कड़ा मैच खेलना पड़ा। इसको छोड़कर मैंने सीधे सेटों में जीत दर्ज की और पूरे टूर्नामेंट में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है।''

गोफिन ने अच्छी शुरुआत की और जोकोविच की सर्विस तोड़कर 4-3 से बढ़त हासिल की लेकिन 16 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता ने इसके बाद लगातार नौ गेम जीते। दूसरे सेट में तो उन्होंने गोफिन को अपनी सर्विस पर केवल चार अंक बनाने दिये। तीसरे सेट में जोकोविच ने शुरू में ब्रेक प्वाइंट लेकर 3-1 से बढ़त बनायी और फिर आसानी से मैच जीतकर सेमीफाइनल में कदम रखा। एएफपी पंत सुधीर सुधीर

टॅग्स :नोवाक जोकोविचविंबलडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

अन्य खेलWimbledon 2025: विंबलडन विजेता जैनिक सिनर ने वेल्स की राजकुमारी चार्लोट के लिए टेनिस बॉल पर किया साइन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!