लाइव न्यूज़ :

विंबलडन: लोपेज ने तोड़ा फेडरर का लगातार सबसे अधिक ग्रैंडस्लैम खेलने का रिकॉर्ड, दूसरे दौर में पहुंचे

By भाषा | Updated: July 3, 2018 20:36 IST

स्पेन के बायें हाथ के इस 36 वर्षीय खिलाड़ी ने रोलां गैरो में रोजर फेडरर के लगातार 65 ग्रैंडस्लैम में खेलने के रिकार्ड की बराबरी की थी।

Open in App

लंदन, 3 जुलाई: स्पेन के फेलिसियानो लोपेज ने मंगलवार को विंबलडन के लिए कोर्ट पर उतरते ही लगातार सबसे अधिक ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में खेलने का रिकॉर्ड बनाया। लोपेज का यह लगातार 66 वां मेजर टूर्नामेंट है। लोपेज ने अपने रिकॉर्ड का जश्न जीत के साथ मनाया। उन्होंने ऑल इंग्लैंड क्लब में खेले गये मैच में अर्जेंटीना के फेडेरिको डेलबोनिस को 6-3, 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। 

स्पेन के बायें हाथ के इस 36 वर्षीय खिलाड़ी ने रोलां गैरो में रोजर फेडरर के लगातार 65 ग्रैंडस्लैम में खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। फ्रेंच ओपन 2001 में पदार्पण के बाद से लोपेज किसी ग्रैंडस्लैम से बाहर नहीं रहे। लोपेज ने मजाकिया लहजे में कहा, 'जब मैं रिकॉर्ड तोड़ने वाला था तो मुझे लगा कि किसी चीज में तो फेडरर को हरा रहा हूं।' 

लोपेज हालांकि फेडरर के खिलाफ 13 बार कोर्ट में उतरे है लेकिन कभी जीत दर्ज नहीं कर सके। उन्होंने स्वीकार किया कि किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने और रैंकिग में शीर्ष 10 में नहीं आने के बावजूद भी उन्हें फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच जैसे खिलाड़ियों के दौर में खेलने से प्रेरणा मिली। 

ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन विंबलडन में ही किया जब वह 2005, 2008 और 2011 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। वह 2015 में अमेरिकी ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में भी पहुंचे।

विंबलडन से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़ें

टॅग्स :विंबलडनरोजर फेडररराफेल नडालनोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

अन्य खेलWimbledon 2025: विंबलडन विजेता जैनिक सिनर ने वेल्स की राजकुमारी चार्लोट के लिए टेनिस बॉल पर किया साइन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!