लाइव न्यूज़ :

US Open 2019: नोवाक जोकोविच 'कंधे के दर्द' से उबरे, बनाई अंतिम-16 में जगह

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 31, 2019 10:32 IST

Novak Djokovic: गत विजेता सर्बिया को नोवाक जोकोविच ने कंधे के दर्द से उबरते हुए तीसरे दौर में अमेरिका डेनिस कुडला को मात देते हुए बनाई अंतिम-16 में जगह

Open in App
ठळक मुद्देसर्बिया के नोवाक जोकोविच ने बनाई यूएस ओपन के अंतिम-16 में जगहजोकोविच ने तीसरे दौर के मैच में अमेरिका के डेनिस कुडला को हरायाजोकोविच दूसरे दौर के मैच के दौरान कंधे की चोट से जूझते दिखे थे

गत विजेता सर्बिया नोवाक जोकोविच ने अपने बाएं कंधे की चोट को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए यूएस ओपन के तीसरे दौर में शुक्रवार को अमेरिका के डेनिस कुडला को 6-3, 6-4, 6-2 से मात देते हुए अंतिं-16 में जगह बना ली है। 

पिछले मैच के दौरान कई बार कंधे का इलाज कराने वाले जोकोविच के अभियान को झटका लगता दिख रहा था, जिसके लिए उन्होंने कहा था कि इससे उनके सर्व और बैकहैंड पर असर पड़ा है।

तीसरे दौरे के मैच में बिना दर्द के खेलते दिखे जोकोविच

लेकिन कुडला के खिलाफ मैच के दौरान जोकोविच दर्द मुक्त होकर खेलते दिखे, 16 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच ने अपने पहले सर्व के 81 फीसदी अंक जीते। 

शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने इस जीत के बाद कहा, 'मैं लगभग बिना दर्द के खेला, पिछले मैच से ये बड़ा सुधार है।' 

उन्होंने कहा, 'वास्तव में मैं नहीं जानता था कि शरीर कैसे प्रतिक्रिया करेगा और मैं आज का मैच खत्म करके खुश हूं।'

अब अपने अगले मैच में जोकोविच का सामना स्टैन वावरिंका से होगा, जिन्होंने शुक्रवार को पाउलो लोरेंजी को मात दी। 

जोकोविच का वावरिंका के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 19-5 का है। 23वीं वरीयता प्राप्त वावरिंका ने 2016 यूएस फाइनल में जोकोविच को हराने के बाद से उनका सामना नहीं किया है।

टॅग्स :नोवाक जोकोविचयूएस ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वDonald Trump Hooting in US Open 2025: 30 मिनट की देरी?, क्या यूएस ओपन में ट्रंप को हूटिंग का सामना?, देखिए वीडियो

विश्वCarlos Alcaraz wins US Open 2025: 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से जीत दर्ज कर दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी अल्काराज, यानिक सिनर को हराकर अमेरिकी ओपन चैंपियन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!