लाइव न्यूज़ :

US Open: नोवाक जोकोविच, ओसाका को शीर्ष वरीयता, जानिए नडाल, फेडरर, सेरेना की वरीयता

By भाषा | Updated: August 22, 2019 16:46 IST

US Open 2019: 29 अगस्त से शुरू हो रहे यूएस ओपन में नोकाक जोकोविच को पुरुषों और नाओमी ओसाका को महिलाओं के क्रम में शीर्ष वरीयता दी गई है

Open in App

न्यूयॉर्क, 22 अगस्त: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन नोवाक जोकोविच और जापान की नाओमी ओसाका को बुधवार से शुरू हो रहे अमेरिकी ओपन में शीर्ष वरीयता दी गई है।

जोकोविच की नजरें अपने 17वें ग्रैंड स्लैम एकल खिताब पर होगी। स्पेन के रफेल नडाल को दूसरी वरीयता दी गई है।

पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर को तीसरी वरीयता मिली है जिनकी नजरें 21वें ग्रैंडस्लैम पर होंगी। महिला और पुरुष एकल वर्ग के ड्रॉ गुरुवार को निकाले गए।

महिला वर्ग में ओसाका को शीर्ष वरीयता दी गई

महिला वर्ग में नाओमी ओसाका को शीर्ष और सेरेना विलियम्स को आठवीं वरीयता मिली है। ओसाका ने सेरेना को हराकर पिछले साल का खिताब जीता था। इसके बाद इस साल उन्होंने जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। 

फ्रेंच ओपन जीत चुकीं ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को दूसरी और विंबलडन चैंपियन रहीं रोमानिया की सिमोना हालेप को चौथी वरीयता मिली है। 

टॅग्स :यूएस ओपननोवाक जोकोविचसेरेना विलियम्सनाओमी ओसाका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वDonald Trump Hooting in US Open 2025: 30 मिनट की देरी?, क्या यूएस ओपन में ट्रंप को हूटिंग का सामना?, देखिए वीडियो

विश्वCarlos Alcaraz wins US Open 2025: 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से जीत दर्ज कर दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी अल्काराज, यानिक सिनर को हराकर अमेरिकी ओपन चैंपियन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!