लाइव न्यूज़ :

यूएस ओपन 2018: फेडरर, जोकोविच तीसरे दौर में पहुंचे, किर्गियोस से अंपायर की बातचीत पर खड़ा हुआ विवाद

By भाषा | Updated: August 31, 2018 13:58 IST

US Open 2018: स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच यूएस ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं

Open in App

न्यूयॉर्क, 31 अगस्त: पांच बार के चैंपियन रोजर फेडरर ने अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना निक किर्गियोस से होगा हालांकि अंपायर के किर्गियोस की मदद की पेशकश करने को लेकर विवाद पैदा हो गया। दूसरी वरीयता प्राप्त फेडरर ने फ्रांस के बेनोइत पेयरे को 7-5, 6-4, 6-4 से हराया।

विंबलडन चैंपियन और दो बार के अमेरिकी ओपन चैंपियन नोवाक जोकोविच और मारिन सिलिच भी अगले दौर में पहुंच गए। किर्गियोस ने फ्रांस के पियरे हुगुस हर्बर्ट को 4-6, 7-6, 6-3, 6-0 से मात दी। किर्गियोस जब पहला सेट हार गए तब अंपायर मोहम्मद लाहयानी ने उनसे कहा, 'मैं तुम्हारी मदद करना चाहता हूं। तुम महान खिलाड़ी हो लेकिन अपनी रंगत में नहीं लग रहे।' 

इससे नाराज हर्बर्ट ने कहा कि अंपायर ने सीमारेखा लांघ दी है और उन्हें ऐसे बात नहीं करनी चाहिए थी। जोकोविच ने अमेरिका के टेनिस सैंडग्रेन को 6 -1, 6-3, 6-7, 6-2 से हराया। अब उनका सामना सर्बिया के लासलो जेरे या फ्रांस के रिचर्ड गास्केट से होगा। जर्मनी के तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्रांस के निकोलस माहुत को 6-4, 6-4, 6-2 से मात दी। सातवीं वरीयता प्राप्त सिलिच ने पोलैंड के क्वॉलिफायर हुबर्ट हुरकाज को 6-2, 6-0, 6-0 से हराया।  

महिला वर्ग में विंबलडन चैम्पियन एंजेलिक कर्बर ने स्वीडन की जोहाना लारसन को 6-2, 5-7, 6-4 से हराया। अब वह स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा से खेलेंगी जिन्होंने ताइवान की सियेह सू वेइ को 7-6, 4-6, 6-4 से मात दी। बेलारूस की एरिना सबालेंका ने वेरा ज्वोनारेवा को 6-3, 7-6 से हराया। 

टॅग्स :यूएस ओपनरोजर फेडररनोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वDonald Trump Hooting in US Open 2025: 30 मिनट की देरी?, क्या यूएस ओपन में ट्रंप को हूटिंग का सामना?, देखिए वीडियो

विश्वCarlos Alcaraz wins US Open 2025: 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से जीत दर्ज कर दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी अल्काराज, यानिक सिनर को हराकर अमेरिकी ओपन चैंपियन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!