लाइव न्यूज़ :

यूएस ओपन 2018: रोजर फेडरर और जोकोविच प्री-क्वॉर्टर फाइनल में, ज्वेरेव बाहर

By भाषा | Updated: September 2, 2018 16:28 IST

US Open 2018: रोजर फेडर और नोवाक जोकोविच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बनाई अंतिम-16 में जगह, ज्वेरेव बाहर

Open in App

न्यूयॉर्क, 2 सितंबर: पांच बार के विंबलडन चैंपियन रोजर फेडरर ने ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को 6-4, 6-1, 7-5 से शिकस्त देकर यूएस ओपन के प्री-क्वॉर्टर फाइनल में जगह पक्की की। दूसरी वरियता प्राप्त स्विट्जरलैंड के इस खिलाड़ी ने किर्गियोस के खिलाफ नेट पर शानदार खेल और 51 विनर लगाकर चौंका दिया। किर्गियोस हालांकि पहले सेट के सातवें गेम में चार ब्रेक प्वाइंट में से एक को भी भुना लेते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। 

फेडरर को यूएस ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में 13वीं बार जगह पक्की करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन से भिड़ना होगा। मिलमैन कजाकिस्तान के मिखाइल कुकुशिकिन को 6-4, 4-6, 6-1, 6-3 से शिकस्त देकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम-16 में पहुंचे हैं। फेडरर अगर मिलमैन की चुनौती से पार पा लेते है तो क्वॉर्टर फाइनल में उनका समाना विंबलडन के मौजूदा विजेता नोवाक जोकोविच से हो सकता है। 

यूएस ओपन खिताब 2011 और 2015 में जीतने वाले जोकोविच ने रिचर्ड गास्केट को 6-2, 6-3, 6-3 से हराया। अंतिम-16 में उनका सामना पुर्तगाल के जोआओ सोउसा से होगा। सोउसा ने फ्रांस के लुकास पोयूइल्ले को 7-6 , 4-6, 7-6 , 7-6 से हराया। चौथी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हालांकि उलटफेर का शिकार होना पड़ा। 

जर्मनी के 21 साल के इस खिलाड़ी को हमवतन फिलिप कोलश्राइबर ने 6-4, 6-4, 5-7, 6-1 से पराजित किया। प्री-क्वॉर्टर फाइनल में उनका सामना 2014 के उपविजेता केइ निशिकोरी से होगा। जापान के निशिकोरी ने अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमैन को 6-4, 6-4, 5-7, 6-1 से हराया।

टॅग्स :यूएस ओपनरोजर फेडररनोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वDonald Trump Hooting in US Open 2025: 30 मिनट की देरी?, क्या यूएस ओपन में ट्रंप को हूटिंग का सामना?, देखिए वीडियो

विश्वCarlos Alcaraz wins US Open 2025: 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से जीत दर्ज कर दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी अल्काराज, यानिक सिनर को हराकर अमेरिकी ओपन चैंपियन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!