लाइव न्यूज़ :

यूएस ओपन: फ्रांसीसी महिला खिलाड़ी कॉर्नेट ने कोर्ट पर बदली शर्ट, अंपायर की चेतावनी के बाद मचा हंगामा

By भाषा | Updated: August 30, 2018 12:53 IST

Alize Cornet: फ्रांस की एलिजा कॉर्नेट ने गर्मी से परेशान होने पर कोर्ट पर अपनी शर्ट बदली, अंपायर की चेतावनी के बाद लगे लिंगभेद के आरोप

Open in App

न्यूयॉर्क, 30 अगस्त: एलाइज कॉर्नेट का गर्मी की वजह से यूएस ओपन के पहले दौर के मैच के दौरान कोर्ट पर ही अपनी शर्ट बदलने की घटना पर नया विवाद पैदा हो गया है और यूएस टेनिस एसोसिएशन (यूएसटीए) का मानना है कि चेयर अंपायर का इस फ्रांसीसी खिलाड़ी को चेतावनी देना गलत था। बहुत तेज गर्मी के कारण खिलाड़ियों को दस मिनट तक कोर्ट से बाहर जाने की अनुमति दी गई थी और ऐसे ही ब्रेक के दौरान कॉर्नेट ने पसीने से तर अपनी शर्ट बदल दी थी। 

वह फिर से खेल शुरू होने से पहले तेजी से शर्ट बदलकर कोर्ट पर पहुंचीं लेकिन उन्होंने उसे उल्टा पहन लिया। कॉर्नेट को इसका अहसास नहीं था लेकिन उनके पुरुष मित्र ने इस तरफ उनका ध्यान आकर्षित किया। ऐसी स्थिति में कॉर्नेट ने बेसलाइन के पीछे खड़े होकर अपनी शर्ट निकाली और फिर उसे सीधे पहन लिया। 

चेयर अंपायर क्रिस्टियन रस्क ने इसके बाद कॉर्नेट को चेतावनी दी। फ्रांसीसी खिलाड़ी इस मैच में स्वीडन की योहाना लार्सेन से 4-6 6-3 6-2 से हार गई थीं। कॉर्नेट ने बाद में संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'निश्चत तौर पर जब मैंने तेजी से शर्ट बदली और उन्होंने मुझे आचार संहिता के उल्लंघन की चेतावनी दी तो मैं हैरान थी। मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। मैंने उन्हें बताया कि यह बहुत अजीब है।'

यूएसटीए भी कॉर्नेट से सहमत लगता है। यूएस ओपन के आयोजक यूएसटीए ने बयान में कहा, 'हमने यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी नीति को स्पष्ट किया है कि आगे ऐसा नहीं होगा। सौभाग्य से उन्हें केवल चेतावनी दी गई और किसी तरह की सजा या जुर्माना नहीं लगाया गया।' 

रस्क के फैसले की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है। इनमें तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन एंडी मरे की मां जूडी भी शामिल हैं। जूडी ने पूछा कि पुरुष कोर्ट पर शर्ट बदल सकते हैं लेकिन कॉर्नेट के ऐसा करने पर विवाद क्यों खड़ा हो गया।

यूएस ओपन में दो बार की उप विजेता विक्टोरिया अजारेंका ने भी चेयर अंपायर के फैसले की आलोचना की। अजारेंका ने कहा, 'अगर मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त करती हूं तो उन्हें ब्लीप बजाकर काट दिया जाएगा, क्योंकि मुझे लगता है कि यह हास्यास्पद था। उसने (कॉर्नेट ने) कुछ भी गलत नहीं किया। यह किसी भी तरह से अपमानजनक नहीं था। उसने शर्ट गलत पहन ली थी और इसलिए उसे बदला। मुझे नहीं लगता कि इस पर बहस होनी चाहिए थी। मुझे खुशी है कि उन्होंने माफी मांग ली है और उम्मीद है आगे ऐसा नहीं होगा।' 

महिलाएं पेशेवर टेनिस मैचों के दौरान कोर्ट पर बमुश्किल ही कपड़े बदलती हैं जबकि पुरुष हर समय अपनी शर्ट बदलते रहते हैं। मंगलवार को ही 13 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच गर्मी से राहत पाने के लिए चेंजओवर के समय शर्ट निकालकर बैठे रहे। 

महिला टेनिस टूर डब्ल्यूटीए ने भी अंपायर की चेतावनी को 'अनुचित' करार दिया। उसने कहा कि कॉर्नेट ने जो कुछ किया उससे उसे रोकने के लिये कोई नियम नहीं है। डब्ल्यूटीए ने कहा, 'एलाइज ने कुछ भी गलत नहीं किया।' 

टॅग्स :यूएस ओपनटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

विश्वMadrid Open 2026: जानिक सिनर ने रचा इतिहास, लगातार 5 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!