लाइव न्यूज़ :

स्पेन की टेनिस खिलाड़ी पाउला बेडोसा कोविड-19 पॉजिटिव, लिखा-‘मेरे पास कुछ बुरी खबर है’

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 22, 2021 14:51 IST

दुनिया की शीर्ष 70 खिलाड़ियों में शामिल 23 साल की पाउला बेडोसा ने पिछले साल फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में जगह बनाई थी। पाउला ने ट्विटर पर स्पेनिश और अंग्रेजी में लिखी पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे पास कुछ बुरी खबर है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपाउला बेडोसा ने कहा कि आज मुझे कोविड-19 के पॉजिटिव नतीजे की रिपोर्ट मिली।मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही थी और कुछ लक्षण भी नजर आ रहे थे।डॉक्टरों की सलाह मानते हुए मैं जल्द से जल्द उबरने की कोशिश करूंगी।

मेलबर्नः आस्ट्रेलियाई ओपन की चार्टर्ड फ्लाइट के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित आशंका के कारण होटल में कमरे में पृथकवास में रखी गई स्पेन की टेनिस खिलाड़ी पाउला बेडोसा कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं।

दुनिया की शीर्ष 70 खिलाड़ियों में शामिल 23 साल की पाउला ने पिछले साल फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में जगह बनाई थी। पाउला ने ट्विटर पर स्पेनिश और अंग्रेजी में लिखी पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे पास कुछ बुरी खबर है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘आज मुझे कोविड-19 के पॉजिटिव नतीजे की रिपोर्ट मिली। मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही थी और कुछ लक्षण भी नजर आ रहे थे लेकिन डॉक्टरों की सलाह मानते हुए मैं जल्द से जल्द उबरने की कोशिश करूंगी। मुझे पृथकवास के लिए हेल्थ होटल में ले जाया गया है और इलाज चल रहा है।’’

पाउला उन 72 टेनिस खिलाड़ियों में शामिल थी जिन्हें दो हफ्ते के कड़े पृथकवास में रखा गया था क्योंकि वह उस विमान में थी जिसमें मेलबर्न पहुंचने पर पॉजिटिव मामले मिले थे। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनऑस्ट्रेलियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!