लाइव न्यूज़ :

टेनिस: इंडियन वेल्स के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 सिमोना हालेप

By IANS | Updated: March 14, 2018 14:51 IST

वर्ल्ड नम्बर-1 सिमोना हालेप ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Open in App

इंडियन वेल्स (अमेरिका), 14 मार्च। वर्ल्ड नम्बर-1 सिमोना हालेप ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हालेप ने महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में वर्ल्ड नम्बर-55 वांग कियांग को मात दी। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रोमानिया की स्टार टेनिस खिलाड़ी हालेप ने चीन की खिलाड़ी कियांग को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से मात दी। 

हालेप का सामना अब क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया की खिलाड़ी पेट्रा मार्टिक से होगा। मार्टिक ने मंगलवार रात को खेले गए तीसरे दौर में चेक गणराज्य की मार्केटा वोंडरोसोवा को मात दी। 

रोमानिया की 26 वर्षीया खिलाड़ी हालेप ने जीत के बाद कहा, "मैंने अधिक गलतियां नहीं की। मैंने इस मैच में अपना अच्छा दबदबा बनाया था।"

हालेप ने इंडियन वेल्स का खिताब 2015 में जीता था। उनके साथ कैरोलीना वोज्नियाकी भी खिताबी दौड़ में शामिल हैं। उन्होंने 2011 में इस खिताब को अपने नाम किया था।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :सिमोना हालेपटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

विश्व47 साल में मार्टिना नवरातिलोवा और 45 साल में वीनस विलियम्स?, कमाल के साथ धमाल, 22 वर्ष छोटी पीटन स्टर्न्स को 6-3, 6-4 से हराया

क्राइम अलर्टRadhika Yadav Murder: विवाद की जड़ में थी टेनिस अकादमी, फिर बेटी की इंस्टा रील्स और म्यूजिक वीडियो को देख पिता ने हत्या को दिया अंजाम

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!