भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा एक फैशन मैगजीन के कवरपेज पर बेबी बंप से साथ नजर आई है। सानिया की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बता दें कि सानिया ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी और इस साल अप्रैल के महीने में दोनों ने नए मेहमान के आने के बारे में सोशल मीडिया के जरिए बताया था।
हाल ही में सानिया ने फैशन मैगजीन जेएफडब्ल्यू के लिए अपना बेबी बंप फोटोशूट कराया था। मैगजीन के कवर पेज पर सानिया के हवाले से लिखा गया है, 'गर्भावस्ता कोई बाधा नहीं है। यह ताकत और प्रेरणा देता है।'
इस फोटोशूट में सानिया बेहद ही खूबसूरत लग रही है और ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसे उनकी बहन अनम मिर्जा ने डिजाइन किया है। सानिया ने अपनी फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा 'आई फील ब्लू।'
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सानिया को बेबी बंप के साथ नजर आ रही हों। सानिया इससे पहले कई बार अपने बेबी बंप के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई हैं।
सानिया मिर्जा का कहना है कि मां बनने के बाद कोर्ट पर वापसी करना उनका पहली प्राथमिकता है। उम्मीद की जा रही है कि साल 2020 में टोक्यो ओलंपिक में सानिया दिखाई दे सकती हैं। हालांकि इस बारे में सानिया मिर्जा का कहना है कि ये बहुत आगे की बात है।