लाइव न्यूज़ :

इंडियन वेल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे रोजर फेडरर, जेरेमी चार्डी को हराया

By भाषा | Updated: March 15, 2018 11:58 IST

जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के रूप में अपना 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले 36 वर्षीय फेडरर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं।

Open in App

इंडियन वेल्स (अमेरिका), 15 मार्च। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपना शानदार अभियान जारी रखते हुए आज यहां एटीपी इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। फेडरर ने जेरेमी चार्डी को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से हराया।

जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के रूप में अपना 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले 36 वर्षीय फेडरर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उनका 2018 का रिकॉर्ड 15-0 है। यह 2006 के बाद उनकी किसी सत्र की सबसे अच्छी शुरूआत है। तब उन्होंने 16-0 से शुरुआत की थी और 34 में से अपने 33 मैच जीते थे।

फेडरर ने कहा कि यह शानदार है। यह पूरी तरह से अलग तरह का वर्ष है और ऐसा कई वर्षों बाद हुआ है। क्वार्टर फाइनल में फेडरर का मुकाबला दक्षिण कोरिया के चुंग हियोन से होगा जिन्होंने 30वीं वरीयता प्राप्त पाब्लो कुएवास को 6-1, 6-3 से पराजित किया।

पुरुष वर्ग के अन्य मैचों में क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच ने अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 6-2, 6-7 (6/8), 6-4 से हराया। उन्हें अब दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से भिड़ना होगा जिन्होंने स्पेन के पाब्लो कारेनो बस्टा को 4-6, 6-3, 7-6 (8/6) से हराया।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :रोजर फेडररटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

विश्वMadrid Open 2026: जानिक सिनर ने रचा इतिहास, लगातार 5 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!