लाइव न्यूज़ :

रोजर फेडरर का अनोखा 'शतक', बने 100 सिंगल्स खिताब जीतने वाले दूसरे पुरुष खिलाड़ी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: March 3, 2019 12:17 IST

Roger Federer: स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने शनिवार को दुबई टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीतते हुए अपने करियर का 100वां सिंगल्स खिताब जीता

Open in App

दुबई, 03 मार्च: स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने शनिवार को यूनान के स्टीफनोस सित्सीपास को 6-4, 6-4 से हराकर न सिर्फ दुबई टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीता बल्कि अपने करियर का 100वां एटीपी सिंगल्स खिताब जीतते हुए इतिहास रच दिया। 

37 वर्षीय फेडरर 100 सिंगल्स खिताब जीतने वाले ओपन युग में जिमी कोनर्स के बाद दूसरे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। कोनर्स के नाम सर्वाधिक 109 खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। करियर में सर्वाधिक सिंगल्स खिताब जीतने का रिकॉर्ड मार्टिना नवरातिलोवा के नाम पर हैं, जिन्होंने महिला सिंगल्स में 167 खिताब जीते हैं। 

20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले फेडरर ने अपना 99वां खिताब पिछले साल अक्टूबर में जीता था। उन्हें अपना 100वां खिताब जीतने के लिए दुबई फाइनल में स्टीफनोस को हारने में 69 मिनट का समय लगा। 

दो महीने पहले ही स्टीफनोस ने फेडरर को ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे देर में चार सेटों में हराते हुए उलटफेर किया था।

सर्वाधिक 109 सिंगल्स खिताब जीतने वाले जिमी कोनर्स ने फेडरर की इस उपलब्धि पर ट्वीट किया, 'तीन अंकों के टूर्नामेंट विजेता क्लब में स्वागत है रोजर फेडरर-मैं थोड़ा अकेला था, आपका साथ पाकर अच्छा लगा।'

100वां खिताब जीतने के बाद फेडरर ने कहा, 'ये एक लंबी और बेहतरीन यात्रा रही है, मुझे हर मिनट पसंद आया। ये मुश्किल रहा है लेकिन त्याग बहुत ही सार्थक रहा है और हम देखेंगे कि अभी मुझमें कितना खेल बचा है। शतक तक पहुंचना सच में मेरे सपनों का पूरा होना है।'

टॅग्स :रोजर फेडररटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

विश्वMadrid Open 2026: जानिक सिनर ने रचा इतिहास, लगातार 5 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!