लाइव न्यूज़ :

टेनिस: रामकुमार रामानाथन सेमीफाइनल में, लिएंडर पेस हॉल ऑफ फेम ओपन से बाहर

By भाषा | Updated: July 20, 2018 12:01 IST

भारत के रामकुमार रामानाथन ने कनाडा के वासेक पोस्पिसिल को सीधे सेटों में हराकर पहली बार एटीपी सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

Open in App

नई दिल्ली, 20 जुलाई। भारत के रामकुमार रामानाथन ने कनाडा के वासेक पोस्पिसिल को सीधे सेटों में हराकर पहली बार एटीपी सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, जबकि लिएंडर पेस युगल क्वार्टर फाइनल में हारकर न्यूपोर्ट हॉल ऑफ फेम ओपन ग्रासकोर्ट टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

चेन्नई के 23 बरस के रामानाथन ने एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में पोस्पिसिल को 7-5, 6-2 से हराया। अब उसका सामना अमेरिका के टिम स्मिजेक से होगा। पिछले साल दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी डोमिनिक थियेम को हराने वाले रामानाथन ने पांच ऐस लगाए और तीन ब्रेक प्वाइंट बनाए।

पेस और अमेरिका के उनके जोड़ीदार जैमी सेरेतानी को जीवन नेदुंचेझियान और आस्टिन क्राइसेक ने 6-3, 7-6 से हराया। अब जीवन और आस्टिन का सामना स्पेन के मार्सेलो अरेवालो और मैक्सिको के मिगुल एंजेल रेयेस वारेला की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा।

दिविज शरण और उनके जोड़ीदार जैकसन विथ्रो ने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन और उक्रेन के सर्जेइ स्टाखोवस्की को 7-6, 6-3 से मात दी। अब उनका सामना न्यूजीलैंड के अर्टेम सिटाक और इस्राइल के जोनाथन एलरिच से होगा। अर्टेम और जोनाथन ने भारत के पूरव राजा और ब्रिटेन के केन स्कुपस्की को 4-6, 6-3, 10-8 से मात दी।

टॅग्स :लीएंडर पेसटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

भारतकौन थे वेस पेस, ओलंपिक हॉकी में कांस्य पदक विजेता

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!