लाइव न्यूज़ :

फैंस को बड़ा झटका, फ्रेंच ओपन से बाहर हुईं नाओमी ओसाका

By भाषा | Updated: September 18, 2020 16:19 IST

Open in App

अमेरिकी ओपन चैम्पियन नाओमी ओसाका ने बायें पैर की ‘हैमस्ट्रिंग’ चोट के कारण फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम से हटने का फैसला किया। इससे पेरिस में 27 सितंबर से शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन में ओसाका और गत चैम्पियन एश बार्टी हिस्सा नहीं लेंगी।

क्ले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के आयोजकों ने दर्शकों की संख्या में और कटौती करने का फैसला किया है क्योंकि फ्रांस में कोरोना वायरस महामारी से हालात बिगड़ रहे हैं। आयोजकों ने गुरूवार को जारी बयान में कहा कि अब पेरिस पुलिस विभाग ने दर्शकों की संख्या 5000 दर्शक प्रतिदिन कर दी है।

ओसाका तीसरी रैंकिंग पर काबिज हैं। पिछले महीने वेस्टर्न एवं सदर्न ओपन के दौरान वह ‘हैमस्ट्रिंग’ में चोट लगा बैठी थीं और इसी के कारण उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल से हटने का फैसला किया। अमेरिकी ओपन में भी वह काफी ज्यादा पट्टियां बांधकर खेल रही थीं।

ओसाका ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘‘दुर्भाग्य से मैं इस साल फ्रेंच ओपन में नहीं खेल पाऊंगी। मेरी हैमस्ट्रिंग में अब भी दर्द है इसलिये मेरे पास क्ले कोर्ट की तैयारी के लिये समय नहीं होगा।’’

टॅग्स :नाओमी ओसाकाकोरोना वायरसयूएस ओपनफ्रेंच ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वDonald Trump Hooting in US Open 2025: 30 मिनट की देरी?, क्या यूएस ओपन में ट्रंप को हूटिंग का सामना?, देखिए वीडियो

विश्वCarlos Alcaraz wins US Open 2025: 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से जीत दर्ज कर दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी अल्काराज, यानिक सिनर को हराकर अमेरिकी ओपन चैंपियन

विश्वAryna Sabalenka Wins US Open 2025: विजेता को 41.7 करोड़ रुपये?, विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी फिर से चैंपियन, 6-3, 7-6 से अमांडा अनिसिमोवा को हराया

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!