लाइव न्यूज़ :

मियामी ओपन टेनिस: पहले दौर में ही बाहर हुईं सेरेना विलियम्स, 20 साल की ओसाका ने हराया

By सुमित राय | Updated: March 22, 2018 17:18 IST

मियामी ओपन के अगले दौर में टूर्नामेंट की चौथी वरीया ओसाका का सामना यूक्रेन की एलिना स्वितोलीना से होगा।

Open in App

मियामी (अमेरिका), 22 मार्च। जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने शानदार खेल दिखाते हुए मियामी ओपन के महिला एकल वर्ग के पहले ही दौर में अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स को हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे पहले नाओमी ओसाका ने शानदार फॉर्म को दिखाते हुए इंडियन वेल्स का खिताब अपने नाम किया था।

23 ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं सेरेना विलियम्स के साथ 1 घंटे 17 मिनट तक चले मैच में जापान की 20 वर्षीया खिलाड़ी ओसाका ने सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात दी। मियामी ओपन के अगले दौर में टूर्नामेंट की चौथी वरीया ओसाका का सामना यूक्रेन की एलिना स्वितोलीना से होगा।

इस मैच के बाद ओसाका ने कहा कि सेरेना मेरी सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं और उनके खिलाफ खेलना मेरे लिए एक सपने जैसा है। इसलिए उनके खिलाफ कोर्ट पर जाने के दौरान मैं काफी घबराई हुई थी। मैं आभारी हूं कि मुझे उनके साथ टेनिस खेलने का मौका मिला और सबसे बेहतर यह कि मैंने इस मैच में जीत हासिल की।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :सेरेना विलियम्सटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

विश्वMadrid Open 2026: जानिक सिनर ने रचा इतिहास, लगातार 5 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!