लाइव न्यूज़ :

लिएंडर पेस बने डेविड कप के सबसे कामयाब डबल्स खिलाड़ी, भारत को दिलाई चीन के खिलाफ जीत

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 7, 2018 15:19 IST

Leander Paes: लिएंडर पेस डेविड कप इतिहास के सबसे कामयाब डबल्स खिलाड़ी बन गए हैं

Open in App

नई दिल्ली, 7 अप्रैल: भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस डेविस कप के इतिहास में सबसे कामयाब डबल्स खिलाड़ी बन गए हैं। पेस ने चीन के खिलाफ रोहन बोपन्ना के साथ मिलकर अपनी 43वीं जीत दर्ज करते हुए इटली के महान खिलाड़ी निकोला पिएट्रैंगेली को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 42 डेविड कप जीत हैं। 

पेस की इस जीत ने भारत की डेविस कप एशिया/ओशेनिया ग्रुप 1 टाई में चीन के खिलाफ भारत की वापसी करा दी। पेस और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने चीनी खिलाड़ियों जिन गोंग/झी झांग की जोड़ी को 5-7 7-6(5) 7-6(3) को करो या मरो के मुकाबले में हराते हुए भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा।

भारतीय टीम रामकुमार रामनाथन और सुमित नागपाल शुक्रवार को खेले गए सिंगल्स मुकाबले में हार गए थे और भारत डेविड कप मुकाबले में 0-2 से पिछड़ रहा था। ऐसे में इस मुकाबले में बने रहने के लिए पेस और बोपन्ना की जोड़ी को हर हाल में जीत हासिल करना जरूर थी। 

बोपन्ना पहले पेस के साथ खेलने के फैसले पर नाराजगी जता चुके थे। लेकिन एआईटीए के फैसले ने उन्हें पेस के साथ ही खेलने पर मजबूर कर दिया। हालांकि इस विवाद से उबरते हुए बोपन्ना ने पेस के साथ मिलकर कमाल खेल दिखाया। 

इन दोनों की जोड़ी ने भारत को चीन के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में जीत दिलाते हुए स्कोर 2-1 कर दिया। अब भारत को वर्ल्ड ग्रुप प्ले-ऑफ में क्वॉलिफाई करने के लिए अगले दोनों रिवर्स सिंगल्स मुकाबले जीतने होंगे।

टॅग्स :लीएंडर पेसटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

भारतकौन थे वेस पेस, ओलंपिक हॉकी में कांस्य पदक विजेता

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!