लाइव न्यूज़ :

आईपीटीएल भुगतान विवाद पर महेश भूपति ने कहा कि वह जिम्मेदार नहीं

By भाषा | Updated: October 5, 2018 16:32 IST

भूपति ने 2014 में इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) शुरू की थी, जिसमें रोजर फेडरर, रफेल नडाल और सेरेना विलियम्स जैसे सितारों ने भाग लिया था।

Open in App

नई दिल्ली, पांच अक्टूबर। सितारों से सजी आईपीटीएल के प्रसारण में शामिल प्रोडक्शन कंपनी द्वारा बकाया नहीं चुकाए जाने को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच लीग के संस्थापक मशहूर भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति ने कहा कि हालात के लिये वह जिम्मेदार नहीं हैं।

भूपति ने 2014 में इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) शुरू की थी, जिसमें रोजर फेडरर, रफेल नडाल और सेरेना विलियम्स जैसे सितारों ने भाग लिया था। आर्थिक दिक्कतों के कारण 2016 के बाद लीग बंद हो गई।

भारतीय डेविस कप टीम के गैर खिलाड़ी कप्तान भूपति पर टीपी प्रोडक्शन कंपनी ब्राडकास्ट स्पोटर्स न्यूज ने ‘व्यावसायिक आचार संहिता के उल्लंघन’ का आरोप लगाया है।

भूपति ने स्वीकार किया कि भुगतान में विलंब हुआ है लेकिन कहा है कि आईपीटीएल उनकी वजह से बंद नहीं हुई बल्कि एक टीम के मालिक लीजेंडरी ग्रुप द्वारा कथित तौर पर धोखेबाजी करने से उसका यह हश्र हुआ।

ब्राडकास्ट स्पोटर्स न्यूज ने एक बयान में भूपति और आईपीटीएल पर लीग से जुड़े कई हितधारकों को भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया।

बयान में कहा गया,‘‘बाईस महीने बाद भी पूरा प्रोडक्शन दल, तकनीकी सेवा प्रदाता, सेटेलाइट अपलिंक और वितरण आपूर्तिकर्ता, चेयर अंपायर और कोर्ट सतह प्रदाता को उनके खर्च, वीजा का खर्च, दैनिक भत्ता और आवागमन का खर्च नहीं चुकाया गया है।’’ 

टॅग्स :महेश भूपतिटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

विश्व47 साल में मार्टिना नवरातिलोवा और 45 साल में वीनस विलियम्स?, कमाल के साथ धमाल, 22 वर्ष छोटी पीटन स्टर्न्स को 6-3, 6-4 से हराया

क्राइम अलर्टRadhika Yadav Murder: विवाद की जड़ में थी टेनिस अकादमी, फिर बेटी की इंस्टा रील्स और म्यूजिक वीडियो को देख पिता ने हत्या को दिया अंजाम

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!