लाइव न्यूज़ :

इंडियन वेल्स: फेडरर सेमीफाइनल में, वीनस भी टूर्नामेंट के फाइनल से एक कदम दूर

By विनीत कुमार | Updated: March 16, 2018 14:08 IST

वीनस ने पहली बार इस टूर्नामेंट में 16 साल की उम्र में 1997 में हिस्सा लिया था हालांकि वह कभी भी फाइनल में नहीं पहुंच सकीं हैं।

Open in App

इंडियन वेल्स, 16 मार्च: स्विट्जलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी और वर्ल्ड नंबर-1 रोजर फेडरर कैलिफॉर्निया में जारी इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं, महिला एकल वर्ग में वीनस विलियम्स गुरुवार को सीधे सोटों में जीत हासिल करते हुए अंतिम-4 में पहुंच गई हैं। फेडरर ने दक्षिण कोरिया के चुंग ह्योन को 7-5, 6-1 से हाराया। फेडरर का सामना अब सेमीफाइनल में क्रोएशिया के 21 वर्षीय खिलाड़ी बोर्ना कोरिक से होगा। 

फेडरर और चुंग दूसरी बार एक-दूसरे के आमने-सामने थे। इससे पहले दोनों की भिड़ंत जनवरी में हुए आस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में हुई थी। (और पढ़ें- IPL में खेलेंगे या नहीं मोहम्मद शमी, इस 'जांच रिपोर्ट' से होगा फैसला)

वीनस भी सेमीफाइनल में

दूसरी ओर, वीनस विलियम्स ने स्पेन की कार्ला सुआरेज नावारो को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात दी। यह मैच जीतने में वीनस को 71 मिनट लगे। 17 साल की वीनस ड्रॉ में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं और कभी भी इस टूर्नामेंट में फाइनल में नहीं पहुंची है। बहरहाल, सेमीफाइनल में अब उन्हें रूस की 20 साल की डारिया कसाटकिना से भिड़ना है।

वीनस ने पहली बार इस टूर्नामेंट में 16 साल की उम्र में 1997 में हिस्सा लिया और क्वॉटर फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थीं। बहरहाल, जीत के बाद वीनस ने कहा, 'मैं इस पर ध्यान नहीं दती कि कोर्ट में क्या हो रहा है। मैं बस कोर्ट पर बेहतर तरीका से अपना खेल खेलने की कोशिश करती हूं।' (और पढ़ें- INDvAUS: भारतीय महिला बल्लेबाज ने जड़ा ऐसा छक्का, बिखर गया स्कोरबोर्ड, देखें वीडियो)

टॅग्स :रोजर फेडररवीनस विलियम्सऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!