लाइव न्यूज़ :

फियोना फेरो का उलटफेर, एनेट कोंटावीट को मात देकर जीता पालेर्मो ओपन खिताब

By भाषा | Updated: August 10, 2020 11:03 IST

23 वर्षीय फ्रांस की टेनिस खिलाड़ी फियोना फेरो का यह दूसरा डब्ल्यूटीए खिताब है...

Open in App

फ्रांस की फियोना फेरो ने पालेर्मो लेडीज ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में एस्टोनिया की चौथी वरीय एनेट कोंटावीट को हराकर उलटफेर करते हुए खिताब जीता। दुनिया की 53वें नंबर की खिलाड़ी फियोना ने रविवार को 6-2, 7-5 से जीत दर्ज की। फ्रांस की इस खिलाड़ी ने फाइनल तक के अपने सफर के दौरान सिर्फ एक सेट गंवाया।

23 साल की फियोना का यह दूसरा डब्ल्यूटीए खिताब है। एनेट ने अब तक छह में से पांच फाइनल गंवाए हैं। मार्च में कोरोना वायरस के कारण टेनिस स्पर्धाएं निलंबित होने के बाद यह पुरुष या महिलाओं का पहला आधिकारिक टेनिस टूर्नामेंट है।

टूर्नामेंट के दौरान कड़े स्वास्थ्य नियमों का पालन किया गया। कोर्ट पर कम ‘बॉल किड्स’ मौजूद थे जबकि सीमित संख्या में दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत थी। खिलाड़ियों को मैच के बाद हाथ मिलाने की स्वीकृति नहीं थी। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और अधिकारियों का प्रत्येक चार दिन में कोराना वायरस परीक्षण किया गया और पॉजिटिव पाई गई एक खिलाड़ी टूर्नामेंट से हट गई।

टॅग्स :टेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

विश्वMadrid Open 2026: जानिक सिनर ने रचा इतिहास, लगातार 5 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!