लाइव न्यूज़ :

अच्छी खबर! कोरोना वारयस से उबरे अमेरिका के पूर्व डेविस कप कप्तान पैट्रिक मैकेनरो

By भाषा | Updated: April 19, 2020 10:33 IST

Patrick McEnroe: सात बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जॉन मैकेनरो के छोटे भाई पैट्रिक मैकेनरो ने कहा है कि उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट निगेदिव आई है, उन्हें मार्च में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था

Open in App
ठळक मुद्देपैट्रिक मैकेनरो सात बार के एकल ग्रैंडस्लैम चैंपियन जान मैकेनरो के छोटे भाई हैंअमरेकिा में कोरोना वायरस से 38 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, अकेले न्यूयॉर्क में 12 हजार ने गंवाई जान

न्यूयॉर्क: अमेरिका के पूर्व डेविस कप कप्तान पैट्रिक मैकेनरो ने कहा है कि वह उपचार के बाद कोरोना वायरस के लिए नेगेटिव पाए गए हैं। अमेरिकी डेविस कप टेनिस टीम के इस पूर्व कप्तान को मार्च में परीक्षण में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

पैट्रिक ने ट्विटर पर डाले वीडियो में कहा, ‘‘मेरे और मेरी पत्नी मेलिसा के लिए शानदार खबर है, हम दोनों परीक्षण के बाद कोविड-19 के लिए नेगेटिव पाए गए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह ही हमने दोबारा परीक्षण कराया था।’’ पैट्रिक मैकेनरो सात बार के एकल ग्रैंडस्लैम चैंपियन जॉन मैकेनरो के छोटे भाई हैं।

पैट्रिक ने बताया कि उन्होंने न्यूयॉर्क की वेस्टचेस्टर काउंटी की उसी प्रयोगशाला में परीक्षण कराया जहां उनका शुरुआती परीक्षण हुआ था। न्यूयार्क में कोविड-19 का कहर देखने को मिला है जहां इस महामारी से 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को भी 540 लोगों की मौत हुई लेकिन पिछले दो हफ्तों में यह सबसे कम मौत हैं।

टॅग्स :टेनिसअमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!