लाइव न्यूज़ :

दानिल मेदवेदेव और मेडिसन कीज ने जीता सिनसिनाटी मास्टर्स का खिताब

By भाषा | Updated: August 19, 2019 12:15 IST

Cincinnati Masters: रूस के दानिल दानिल मेदवेदेव ने पुरुषों और मेडिसन कीज ने सिनसिनाटी मास्टर्स के महिला सिंगल्स खिताब अपने नामक कर लिए

Open in App

सिनसिनाटी, 19 अगस्त: पिछले दो टूर्नामेंट में उप विजेता बनकर संतोष करने वाले दानिल मेदवेदेव ने रविवार को यहां डेविड गोफिन को 7-6 (7/3), 6-4 से हराकर एटीपी सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।

इस नौवीं वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी ने अंतिम गेम में ब्रेक प्वाइंट बचाने के बाद ऐस जमाकर जीत दर्ज की। यह मास्टर्स 1000 में उनका पहला खिताब है। इससे पहले वह वाशिंगटन में निक किर्गियोस और मांट्रियल में राफेल नडाल से फाइनल मुकाबला हार गये थे।

मेदवेदेव ने कहा, ‘‘आखिर में ट्राफी जीतना एक शानदार अहसास है। मैं काफी थक चुका हूं। मैं अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं लेकिन दर्शकों ने मेरे अंदर ऊर्जा का संचार किया।’’ मेदवेदेव ने सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन नोवाक जोकोविच को हराया था। एएफपी पंत पंत

स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को हराकर मेडिसन कीज बनीं चैंपियन

मेडिसन कीज ने रविवार को यहां एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को 7-5, 7-6 (7/5) से हराकर डब्ल्यूटीए सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। वर्ष 2017 में यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली कीज के करियर का यह पांचवां और इस सत्र का दूसरा खिताब है। उन्होंने अप्रैल में चार्ल्सटन ओपन का खिताब जीता था।

चोट से उबरने के बाद वापसी कर रही कुजनेत्सोवा की कीज ने दोनों सेट में दसवें गेम में सर्विस तोड़ी। विंबलडन में दूसरे दौर में बाहर होने और हाल में दो टूर्नामेंट में पहले दौर से आगे नहीं बढ़ने वाली कीज ने कहा, ‘‘अगर मेरी टीम एक सप्ताह पहले मुझसे कहती कि मैं यहां चैंपियन बनूंगी तो मैं उनकी हंसी उड़ा देती।’’ 

टॅग्स :टेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

विश्व47 साल में मार्टिना नवरातिलोवा और 45 साल में वीनस विलियम्स?, कमाल के साथ धमाल, 22 वर्ष छोटी पीटन स्टर्न्स को 6-3, 6-4 से हराया

क्राइम अलर्टRadhika Yadav Murder: विवाद की जड़ में थी टेनिस अकादमी, फिर बेटी की इंस्टा रील्स और म्यूजिक वीडियो को देख पिता ने हत्या को दिया अंजाम

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!