लाइव न्यूज़ :

फेड कप टेनिस: अंकिता रैना ने कराई भारत की वापसी, कड़े मुकाबले में कजाकिस्तान को दी मात

By IANS | Updated: February 8, 2018 17:47 IST

इससे पहले, करमान थांडी अपना मुकाबला हार गईं थी और भारत को 0-1 से पीछे हो गया था। 

Open in App

अंकिता रैना ने युलिया पुतिनटसेवा को कड़े मुकाबले में मात देते हुए कजाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे फेडरेशन कप टेनिस टूर्नामेंट के पूल-ए के मुकाबले में भारत की वापसी कराते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। अंकिता ने गुरुवार को युलिया को 6-3, 2-6, 6-4 से मात दी। इससे पहले, करमान थांडी अपना मुकाबला हार गईं थी और भारत को 0-1 से पीछे हो गया था। 

अंकिता ने शुरुआती बढ़त ली और पहला सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में हालांकि युलिया ने वापसी करते हुए भारतीय खिलाड़ी को परेशानी में डाल किया। इस दौरान अंकिता को स्वास्थ संबंधी समस्याएं भी हुईं, लेकिन उनसे पार पाते हुए उन्होंने तीसरे सेट जीत अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। 

इससे पहले, थांडी को दियास ने मात देते हुए कजाकिस्तान को 1-0 की बढ़त दिला दी थी। 19 साल की थांडी इस मैच में अपनी विपक्षी का मुकाबला नहीं कर सकीं और 3-6, 2-6 से मैच हार गईं। 

थांडी ने कई गैरवाजिब गलतियां कीं और उनकी सर्विस भी दमदार होने के बावजूद कोई कमाल नहीं कर पाई। पहला सेट आसानी से जीतने के बाद दियास ने दूसरे सेट में भी अपना जलवा जारी रखा। उन्होंने थांडी की सर्विस को सेट के पांचवें गेम में तोड़ते हुए 4-1 से बढ़त ले ली थी। थांडी ने हालांकि वापसी करने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। 

टॅग्स :टेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

विश्वMadrid Open 2026: जानिक सिनर ने रचा इतिहास, लगातार 5 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!