लाइव न्यूज़ :

सिटी ओपन क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचते ही भावुक हुए एंडी मरे, तौलिए में मुंह ढंककर सुबकने लगे

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 3, 2018 17:37 IST

Andy Murray: ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी एंडी मरे सिटी ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने के बाद तौलिए में मुंह ढंककर सुबकते दिखाई दिए

Open in App

वॉशिंगटन, 03 अगस्त: ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे सिटी ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने के बाद सुबकते हुए दिखाई दिए। मरे ने तीसरे दौर के मैच में दुनिया के 93वें नंबर के खिलाड़ी रोमानिया के मारिअस सोपिल को तीन सेटों में 6-7 (5), 6-3, 7-6 (4) से मात देते हुए अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद मरे चेंजओवर कुर्सी पर बैठकर तौलिए में मुंह ढंककर रोते नजर आए। 

जनवरी में हिप सर्जकरी की वजह से करीब 11 महीने बाद इस टूर्नामेंट से वापसी कर रहे मरे जीत के बाद भावुक हो गए। मरे को इस मैच को जीतने के लिए 3 घंटे, 2 मिनट तक मशक्कत करनी पड़ी और ये मैच देर रात 3 बजे तक चला। 

मरे ने हालांकि मैच के कार्यक्रम की आलोचना की है। बारिश की वजह ये मैच रात को करीब 12 बजे शुरू हो पाया और मैच शुरू होने के समय सिर्फ स्टेडियम में 100 फैंस ही बचे रहे गए थे।

पहले सेट में 5-0 की बढ़त लेने के बाद मरे ने कोपिल के हाथों लगातार सात अंक गंवाते हुए टाईब्रेकर तक खिंचा पहला सेट गंवा दिया। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मरे की रैंकिंग अब 832 हो गई है। उन्होंने इस साल जून में करीब 11 महीने बाद मैदान में वापसी की थी। 

सिटी ओपन में खेलने से पहले उन्होंने सिर्फ तीन मैच ही खेले थे। शुक्रवार को क्वॉर्टर फाइनल में उनका सामना 19 वर्षीय ऑस्ट्रेलिया एलेक्स डि मिनाऔर से होगा। 

टॅग्स :एंडी मरेटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

विश्वMadrid Open 2026: जानिक सिनर ने रचा इतिहास, लगातार 5 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!