लाइव न्यूज़ :

डेविस कप: एआईटीए पाकिस्तान के बजाय तटस्थ स्थान पर मैच कराने का कर सकता है अनुरोध

By भाषा | Updated: August 8, 2019 13:13 IST

Davis Cup: ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) पाकिस्तान के साथ बढ़ते राजनयिक तनाव को देखते हुए डेविस कप के मुकाबले किसी तटस्थ स्थान पर कराने का अनुरोध कर सकता है

Open in App

नई दिल्ली, आठ अगस्त: पाकिस्तान के साथ बढ़ते राजनयिक तनाव के बीच भारत का राष्ट्रीय टेनिस महासंघ खेल की विश्व नियामक इकाई आईटीएफ से अनुरोध कर सकता है कि वह अगले महीने इस्लामाबाद में होने वाले डेविस कप मुकाबलों का आयोजन किसी तटस्थ स्थान पर करे।

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाला अनुच्छेद 370 केंद्र सरकार द्वारा हटाये जाने के बाद पाकिस्तान ने बुधवार को भारत के साथ राजनयिक संबंध कम करने का फैसला लिया। पाकिस्तान में भारत के दूत से भी देश छोड़ने को कहा गया।

एआईटीए महासचिव हिरण्यमय चटर्जी ने कहा,‘‘इससे मैच पर असर पड़ सकता है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी है लेकिन मैं एक दो दिन इंतजार करूंगा। इसके बाद हम अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ से हालात पर गौर करके फैसला लेने का अनुरोध करेंगे। जरूरत पड़ने पर तटस्थ स्थान पर मुकाबला कराने का अनुरोध किया जायेगा।’’

डेविस कप मुकाबले 14 और 15 सितंबर को होने है। महासंघ ने खिलाड़ियों के लिये वीजा लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चटर्जी ने कहा,‘‘पाकिस्तान वीजा नहीं देता है तो हम वहां कैसे जायेंगे। हो सकता है कि वह वीजा नहीं दे। यदि वीजा दे भी देता है तो क्या वे हमें पर्याप्त सुरक्षा दे सकेंगे।’’

भारतीय डेविस कप टीम आखिरी बार 1964 में पाकिस्तान गई थी। दोनों देशों के द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध 2008के मुंबई आतंकी हमले के बाद से बंद है। चटर्जी ने कहा,‘‘पाकिस्तान ने कई मुकाबले तटस्थ स्थानों पर खेले हैं। हम आईटीएफ से अनुरोध करेंगे क्योंकि हालात काफी नाजुक हैं। हम यह नहीं कहेंगे कि हम पाकिस्तान नहीं जायेंगे। हम वह रास्ता नहीं अपनाना चाहते। मैं नहीं चाहता कि टीम का नुकसान हो।’’

यह पूछने पर कि आईटीएफ अन्यत्र आयोजन से इनकार कर दे तो, उन्होंने कहा,‘‘सुरक्षा के मानदंड हमने नहीं आईटीएफ ने बनाये हैं। कोई भी अनहोनी होने पर वही जिम्मेदार होगा। यही वजह है कि उसे इस पर गंभीरता से विचार करना होगा।’’ 

टॅग्स :टेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

विश्व47 साल में मार्टिना नवरातिलोवा और 45 साल में वीनस विलियम्स?, कमाल के साथ धमाल, 22 वर्ष छोटी पीटन स्टर्न्स को 6-3, 6-4 से हराया

क्राइम अलर्टRadhika Yadav Murder: विवाद की जड़ में थी टेनिस अकादमी, फिर बेटी की इंस्टा रील्स और म्यूजिक वीडियो को देख पिता ने हत्या को दिया अंजाम

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!