लाइव न्यूज़ :

जीशान खान की बिग बॉस में हुई पिटाई, प्रतीक सेजपाल संग हुआ था झगड़ा; घर से बाहर निकलने के बाद दिखाई चोट

By अनिल शर्मा | Updated: August 26, 2021 09:38 IST

Bigg Boss OTT: लड़ाई इतनी बढ़ गई कि बिग बॉस ने जीशान को बिग बॉस ओटीटी के घर से बाहर जाने के लिए कहा। प्रतीक के साथ उलझने के लिए उन्हें यह सजा मिली।

Open in App
ठळक मुद्देप्रतीक सेजपाल संग जीशान खान का बिग बॉस में हुआ था जबरदस्त झगड़ाबिग बॉस के घर से बाहर निकाले गए जीशान खानशो से बाहर निकलने के बाद जीशान ने दिखाई अपनी चोट

Bigg Boss OTT: बिग बॉस ओटीटी में एक टास्क के दौरान की कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दो कंटेस्टेंट आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जबरदस्त मारपीट हुई जिसके बाद बिग बॉस ने एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर कर दिया।

दरअसल जीशान खान एक टास्क के दौरान प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और निशांत भट (Nishant Bhat) के साथ बहस हो गई। मामला फिर हाथापई तक पहुंच गई। ये तब हुआ जब जीशान जबरन निशांत से उनकी चीजें छिनने लगे, तभी प्रतीक बीच में आ गए और जीशान से कहने लगे कि वह ऐसा न करें।

मना करने के बावजूद जब जीशान नहीं मानते हैं तो प्रतीक और निशांत जीशान के खिलाफ मोर्चा खोल देते हैं और फिर उनके बीच धक्का-मुक्की होने लगती है। इसके बाद बिग बॉस ये अनाउंस करते हैं कि जीशान को घर से बाहर निकाला जा रहा है। यह देखकर जीशान की दोस्त दिव्या अग्रवाल रोने लगती हैं।

जीशान खान घर से बेघर होने के बाद सोशल मीडिया पर लड़ाई में उनको लगी चोटों की तस्वीरें साझा की जिसके बाद लोग उनके समर्थन आ गए। जीशान ने कई तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उनके सीने, गर्दन और हाथों पर नाखुन से बनाए गए निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ जीशान ने कुछ नहीं लिखा है बस हाथ जोड़ने की इमोजी का इस्तेमाल किया है।

 

टॅग्स :बिग बॉसटेलीविजन इंडस्ट्रीकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब