लाइव न्यूज़ :

भौकाल सीजन 2 के साथ अप्लॉज के ये दो शो दर्शकों को करेंगे एंटरटेन

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 21, 2022 11:19 IST

बवेजा स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित भौकाल सीजन 2 20 जनवरी को रिलीज हो चुका है और इसे अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअप्लॉज एंटरटेनमेंट की बात करें तो इसे 30 साल पूरे हो गए हैंमोहित रैना के शो 'भौकाल सीजन 2' को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है

अप्लॉज एंटरटेनमेंट एमएक्स प्लेयर पर मोहित रैना के शो 'भौकाल सीजन 2' की स्ट्रीमिंग के साथ हैट्रिक बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। दरअसल, साल 2022 की शुरुआत में ही अप्लॉज एंटरटेनमेंट एक के बाद एक धमाकेदार शो ला रहे हैं। ऐसे में 'कौन बनेगा शिखरवती' और 'हंबल पॉलिटीशियन नोगराज' के बाद 'भौकाल सीजन 2' का नाम भी इस शानदार शोज की लिस्ट में शामिल हो गया है। बता दें कि समीर नायर आदित्य बिरला ग्रुप के कंटेंट स्टूडियो का नेतृत्व कर रहे हैं और वे इस साल के शुरुआत में ही जबरदस्त कंटेंट वाले शो लेकर आ रहे हैं, जिसमें ये तीनों शो शामिल हैं। 

मालूम हो, यूजर्स 'कौन बनेगा शिखरवती' को Zee5 पर, 'हंबल पॉलिटीशियन नोगराज' को वूट सिलेक्ट पर और मोहित रैना के शो 'भौकाल सीजन 2' को एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। वहीं, अप्लॉज एंटरटेनमेंट की बात करें तो इसे 30 साल पूरे हो गए हैं और भौकाल सीजन 2 के साथ यह उनका 10वां शो एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया गया है जिनमें से 7 के सीजन 2 भी आ चुके हैं। साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म भौकाल रीयल लाइफ कॉप नवनीत सरकार पर आधारित थी। 

वहीं, शो का दूसरा सीजन इस बात के इर्द-गिर्द घूमता है कि कैसे यूपी के मुजफ्फरनगर में यह पुलिस अधिकारी, डेढ़ा गिरोह का भंडाफोड़ करता है और क्षेत्र में कानून, व्यवस्था और शांति लाता है। बताते चलें कि टीम अप्लॉज हर शो के साथ लगातार अलग-अलग शैलियां लोगों के समक्ष लाने की कोशिश में लगी हुई है। बवेजा स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित भौकाल सीजन 2 20 जनवरी को रिलीज हो चुका है और इसे अच्छे रिव्यु मिल रहे हैं। 

कंटेंट स्टूडियो की सफलताओं और प्रभावशाली लाइन-अप से खुश, अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सीईओ समीर नायर कहते हैं, "जिस तरह 2022 की शुरुआत हुई है हम उससे बेहद खुश हैं और भौकाल सीजन 2 की सफलता ने ने एक प्रत्याशा उत्पन्न की है। यह हमारी 30वीं रिलीज होगी जिसमें 7 के सीज़न 2 भी आ चुके हैं। यह सब सिर्फ अप्लॉज में मेरी अद्भुत टीम और हमारे अद्भुत रचनात्मक और व्यावसायिक भागीदारों के कारण ही संभव हुआ है। कौन बनेगा शिखरवती और हंबल पॉलिटीशियन नोगराज की सफलता और भौकाल सीजन 2 की पोटेंशियल से बेहद उत्साहित हैं, हम आने वाले वर्ष अपनी आगामी रिलीज़ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य दमदार कंटेंट बनाकर लोगों को एंटरटेन करना है।"

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीउत्तर प्रदेश समाचारमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो