लाइव न्यूज़ :

Rahat Indori Death: जब कपिल शर्मा के शो में राहत इंदौरी ने अपने सेंस ऑफ़ ह्यूमर से बांध दिया था समां

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 11, 2020 18:57 IST

मशहूर शायर राहत इंदौरी ने 70 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा का दिया है। उनकी दिल का दौरा पड़ने के कारण इंदौर में मृत्यु हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर शायर राहत इंदौरी की दिल का दौरा पड़ने से इंदौर में मृत्यु हो गईइंदौरी हृदय रोग, किडनी रोग और मधुमेह सरीखी पुरानी बीमारियों से पहले से ही पीड़ित थे

कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान मशहूर शायर राहत इंदौरी की दिल का दौरा पड़ने से इंदौर में मृत्यु हो गई। वो 70 साल के थे। कोविड-19 से संक्रमित इंदौरी अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) में भर्ती किया गया था। इंदौरी हृदय रोग, किडनी रोग और मधुमेह सरीखी पुरानी बीमारियों से पहले से ही पीड़ित थे। जानकारी के अनुसार, उन्हें तीन बार दिल का दौरा पड़ा था। 

बता दें, राहत इंदौरी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त थी। हर उम्र के लोग उनकी शायरी के कायल थे। वहीं, उनके निधन से फैंस सदमे में हैं। यही नहीं, इंदौरी साहब ने फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं। उनके द्वारा लिखे गए गानों ने काफी धमाल मचाया। यही नहीं, इंदौरी साहब अपनी शायरी के अलावा सेंस ऑफ़ ह्यूमर से भी फैंस का मनोरंजन करते थे। इसी क्रम में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

ये वीडियो कपिल शर्मा के शो का है। राहत इंदौरी साहब ने दो बार इस शो में शिरकत की थी। यही नहीं, इस दौरान डॉ कुमार विश्वास ने भी उनके साथ शिरकत की थी। इस इस दौरान इंदौरी साहब ने फैंस को खूब हंसाया था और उन्हें काफी शायरियां भी सुनाई थीं। उनका असली नाम वैसे तो राहत कुरैशी था, लेकिन उन्होंने बाद में अपना नाम राहत इंदौरी कर लिया। 

टॅग्स :राहत इंदौरीकपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब