लाइव न्यूज़ :

KBC में चैपल विवाद पर सहवाग ने गाना गाकर सौरव गांगुली को चिढ़ाया, देखिए वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: September 2, 2021 09:54 IST

प्रोमो में सहवाग गाना गाते हुए और पाकिस्तान और ऑस्ट्रलिया के खिलाफ खेलने को लेकर पूछे गए सवाल पर अपने ही अंदाज में जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सौरव गांगुली भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 

Open in App
ठळक मुद्देइस बार केबीसी के मंच पर क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और बल्लेबाज सहवाग नजर आने वाले हैंकेबीसी के मंच पर होस्ट अमिताभ बच्चन सहवाग से मजेदार सवाल पूछते हैं जिसके वे गाना गाकर जवाब देते हैंइस वीडियो को कैप्शन दिया गया है- 'किस्सों और हंसी से सजेगा शानदार शुक्रवार का रंग

मुंबईः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व कोच ग्रैग चैपल के विवाद से कौन वाकिफ नहीं होगा। रह रहकर अभी भी ग्रैग चैपल गांगुली पर हमला बोलते रहते हैं। इन्हीं सब बातों को लेकर पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग एक गाने के जरिए सौरव गांगुली को चिढ़ाते नजर आए।

पूर्व भारतीय कप्तान व बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली और भारत के पूर्व विस्फोटक  बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग केबीसी 13 में सेलिब्रेटी मेहमान के तौर पर नजर आने वाले हैं। सोनी टीवी ने इसका एक प्रोमो जारी किया है। अमिताभ बच्चन सहवाग से पूछते हैं, हमने सुना है कि आप खेलते समय गुनगुनाते बहुत हैं। जिसपर सहवाग गाना गाते हैं- चला जाता हूं किसी की धुन में...।

प्रोमो में सहवाग गाना गाते हुए और पाकिस्तान और ऑस्ट्रलिया के खिलाफ खेलने को लेकर पूछे गए सवाल पर दिलचस्प जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सौरव गांगुली भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 

इसके बाद अमिताभ बच्चन सहवाग से पूछते हैं अगर फिल्डिंग कर रहे हैं और कैच छूट गया... सहवाग इसका बहुत ही मजेदार जवाब देते हैं और गांगुली की तरफ इशारा करते हुए उन्हें चिढ़ाते भी हैं।  सहवाग कहते हैं कि अगर कोच ग्रैग चैपल है न तो एक गाना है- अपनी तो जैसे तैसे कट जाएगी आपका क्या होगा जनाबे आली। इस दौरान सहवाग गांगुली की तरफ इशारा भी करते रहते हैं।

इसी क्रम में अमिताभ सहवाग से आगे पूछते हैं- अगर अगर भारतीय टीम पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से मैच जीत जाती थी तो फिर वो क्या सोचते थे? इस पर सहवाग ने जवाब देते हुए कहा,'शहंशाह मूवी का बड़ा फेमस डायलॉग है।' इसके बाद अमिताभ बच्चन ने डायलॉग बोलते हुए कि 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं।' सहवाग ने अमिताभ के इतना कहने के बाद आगे कहा 'हम तो बाप ही उनके।' 

इस वीडियो को कैप्शन दिया गया है- 'किस्सों और हंसी से सजेगा शानदार शुक्रवार का रंग। आ रहे हैं दादा और वीरू केबीसी 13 के मंच पर एक संग। देखिए इन दोनों क्रिकेट के महारथियों को कौन बनेगा करोड़पति के इससे पहले शानदार शुक्रवार विशेष एपिसोड में। 3 सितंबर रात 9 बजे, सिर्फ सोनी पर।'

 

टॅग्स :वीरेंद्र सहवागसौरव गांगुलीअमिताभ बच्चनKBC
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं जॉन मूनी?, हेमांग बदानी, मुनाफ पटेल, इयान बेल और वेणुगोपाल राव के साथ दिल्ली कैपिटल्स में करेंगे काम?

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

क्रिकेटभारत-पाकिस्तान महामुकाबलाः उस्मान तारिक को लेकर क्या बोले सौरव गांगुली और हरभजन सिंह?

क्रिकेटप्रचंड-बेमिसाल-अजेय, आप सूर्य को नहीं रोक सकते?, वैभव सूर्यवंशी पर कायल हुए वीरेंद्र सहवाग, पोस्ट वायरल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब