लाइव न्यूज़ :

'बहु हमारी रजनीकांत' फेम रिद्धिमा पंडित की मां का निधन, कोरोना की वजह से गई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2021 14:17 IST

टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित की मां का कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया। उनकी मां कई सालों से किडनी की समस्या से परेशान थी लेकिन अपने खानपान और संतुलित दिनचर्या की वजह से उनका स्वास्थ्य ठीक था।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित की मां का निधनकोरोना संक्रमित होने पर अस्पताल में कराया गया था भर्तीकिडनी की समस्या से परेशान थी रिद्धिमा की मांरिद्धिमा को बहु हमारी रजनीकांत सीरियल से मिली थी प्रसिद्धि

ridhima pandit mother dies due to covid-19: रविवार को लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित की मां का कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, रिद्धिमा की  मां को कोविड पॉजिटिव होने के बाद कुछ दिनों पहले ही मुबंई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

किडनी की समस्या से जूझ रही थी

जानकारी के अनुसार, रिद्धिमा पंडित की मां कई सालों से किडनी की समस्या से परेशान थी लेकिन अपने खानपान और संतुलित दिनचर्या की वजह से उनका स्वास्थ्य ठीक था। वह सबकुछ अच्छे से मैनेज कर रही थी लेकिन कोरोना की चपेट में आने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कोरोना नियमों के कारण उनके परिवार को उनसे मिलने भी नहीं दिया गया।

 बहु हमारी रजनीकांत से रिधिमा को मिली प्रसिद्धि

सीरियल बहु हमारी रजनीकांत में रिद्धिमा के किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला। उसके बाद साल 2019 में रिधिमा ने खतरों के खिलाड़ी 9 में हिस्सा लिया था। इसके अलावा वह यो के हुआ ब्रो, डांस चैम्पियंस, हम-आई एम बीकॉज ऑफ अस , खतरा खतरा खतरा और हैवान-द मॉन्सटर जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। रिद्धिमा ने अपने करियर की शुरूआत एक मॉडल के रूप में की थी और उन्होंने कई कंपनियों के लिए विज्ञापन का काम भी किया है।

 टीवी जगत के कई सितारे कोरोना पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण के कारण टीवी जगत के कई सितारे संक्रमित हो चुके हैं। अनुपमा सीरियल फेम रुपाली गांगुली और  उनके को- एक्टर सुधांशु पांडे को भी कोरोना हो गया है। इसके अलावा कांची सिंह, सृष्टि जैन और मोनालिसा सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीकोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब