लाइव न्यूज़ :

तुनिषा आत्महत्या मामला: शीजान के वकील ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप का विरोध किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2023 20:31 IST

अभिनेता शीजान खान की ओर से पेश वकील शरद राय ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसएम देशपांडे के समक्ष दलीलें पेश की। 

Open in App
ठळक मुद्देदिसंबर में गिरफ्तार किए गए खान को अभी तक अदालत से कोई राहत नहीं मिली हैइस मामले में अगली सुनवाई दो मार्च को होगीपुलिस ने खान पर IPC की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया है

पालघर: जेल में बंद टेलीविजन अभिनेता शीजान खान की पैरवी कर रहे एक वकील ने अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में सोमवार को एक स्थानीय अदालत में अपने मुवक्किल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप का विरोध किया और खान को जमानत पर रिहा करने का अनुरोध किया। खान (28) की ओर से पेश वकील शरद राय ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसएम देशपांडे के समक्ष दलीलें पेश की। 

दिसंबर में गिरफ्तार किए गए खान को अभी तक अदालत से कोई राहत नहीं मिली है। इस मामले में अगली सुनवाई दो मार्च को होगी। राय ने अदालत में कहा कि पुलिस ने खान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया है जो इस मामले में लागू नहीं होती। इस धारा के तहत दोषी पाए जाने पर दस साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है। 

उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि मामले में जांच पूरी हो गयी है और आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है तो आरोपी को जमानत पर रिहा किया जाए। मामले में वकील संजय मोरे विशेष लोक अभियोजक हैं जबकि वकील तरुण शर्मा तुनिषा शर्मा के परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मोरे तथा तरुण शर्मा के अनुरोध पर न्यायाधीश ने मामले की अगली सुनवाई के लिए दो मार्च की तारीख तय की जब वे अपनी दलीलें पेश करेंगे। 

मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस ने 16 फरवरी को खान के खिलाफ 500 पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल किया था। ऐसा आरोप है कि खान और तुनिषा शर्मा (21) के बीच प्रेम संबंध थे लेकिन खान ने सह-अभिनेत्री से नाता तोड़ लिया था। तुनिषा शर्मा ने जिले में वालिव के समीप एक टेलीविजन धारावाहिक के सेट पर 24 दिसंबर 2022 को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री की मां की शिकायत पर खान को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था। खान अभी न्यायिक हिरासत में है। 

टॅग्स :तुनिषा शर्माआत्महत्या प्रयासकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

भारत"भगवान उसे सज़ा देगा": कर्नाटक के अधिकारी ने आत्महत्या की, सीनियर पर लगाया आरोप

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब