लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: ये हैं बिग बॉस 12 के टॉप 5 फाइनलिस्ट, कोई है क्रिकेटर तो कोई है वकील- जानें सबके बारे में यहां

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 30, 2018 08:05 IST

Bigg Boss Season 12 Finalist: बिग बॉस 12 शो के शुरू में किसी को भी शायद अंदाज नहीं होगा कि सुर्खियों से भरे इस सीजन में ये 5 फाइनलिस्ट होंगे। आइए हम आपको हर के अंदर बचे पाचों प्रतियोगियों के बारें में बताते हैं।

Open in App

साल 2018 खत्म होने के साथ फैंस के दिलों पर राज करने वाला टीवी शो बिग बॉस भी चंद घंटो में खत्म होने वाला है। आखिरकार शो का 30 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले होगा है। सीजन 12 की ट्रॉफी किस कंटेस्टेंट के नाम होगी, रविवार की रात को हो जाएगा। फिलहाल घर के अंदर 5 कंटेस्टेंट्स हैं। टॉप-5 में 3 सेलेब्रिटी और 2 कॉमनर सदस्य हैं। सोशल मीडिया ट्रेंड्स दीपिका, श्रीसंत में से किसी एक के विजेती बनने का दावा कर रहे हैं। आइए हम आपको हर के अंदर बचे पाचों प्रतियोगियों के बारें में बताते हैं।

श्रीसंत

श्रीसंत क्रिकेट की दुनिया से हैं उनकी चाहने वालों की लिस्ट देखते बनती है। कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स क्रिकेटर के सपोर्ट में हैं. श्रीसंत की फैन आर्मी ट्विटर पर कई सारे #अकाउंट के जरिए धुआंधार सपोर्ट इकट्ठा कर रही है। BCCI बैन के बाद वे एक्टिंग में सक्रिय हुए। मलयालम इंडस्ट्री में वे विलेन के रोल में फेमस हैंषकेरल और बाकी साउथ इंडियन स्टेट्स में श्रीसंत के काफी फैंस हैं।

दीपिका कक्कड़

छोटे पर्दे पर ससुराल सिमर सीरियर के जरिए फैंस के दिलों पर राज करने वाली दीपिका को भी हर कोई जानता है।  एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम टीवी वर्ल्ड का पॉपुलर चेहरा हैं। फेवरेट बहू कैटिगरी में दीपिका ने कई अवॉर्ड्स जीते। उनके विनर बनने के भरपूर चांस है. टीवी वर्ल्ड से उन्हें सेलेब्स का काफी सपोर्ट मिल रहा है। दीपिका ने ससुराल सिमर के अलावा कोई और शो फिलहाल नहीं जीता है। बिग बॉस हाउस में दीपिका के वजूद पर अक्सर सवाल उठे हैं।

करणवीर बोहरा

करणवीर बिग बॉस हाउस के तीसरे सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट हैं। वह छोटे पर्दे के सबसे पुराने चेहरा हैं। उन्होंने कसौटी जिंदगी की सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सीरियल में काम किया हुआ है। महानता दिखाने के चक्कर में केवी ने शो में अपनी नैय्या डुबाई। हालांकि नागिन फेम एक्टर के फैंस को उनके गेम से कोई फर्क नहीं पड़ा। टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर रोमांटिक हीरो रहे केवी का स्टारडम दीपिका, श्रीसंत के कम नहीं है। ऐसा भी संभव है कि बड़ा उलटफेर हो जाए और केवी विनर बन जाए।

दीपक ठाकुर

गायक दीपक ठाकुर की यूपी और बिहार में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दीपिका अनुराग कश्यक की फिल्मों में गाना गा चुके हैं। वह बिहार के आथर गांव से से आते हैं। दीपक की सादगी और रुरल टच, उन्हें बाकी कंटेस्टेंट से अलग बनाता है। दीपक बिहार के स्टार बन चुके हैं।उनकी फैन फॉलोइंग को कम आंकना अनुचित होगा। अपनी सूझ-बूझ, स्ट्रैटजी और एंटरटेनमेंट फैक्टर से दीपक ने दर्शकों को इंप्रेस किया है। वहीं दीपिका तीसरे नंबर हैं।

रोमिल चौधरी

हरियाणा के वकील रोमिल चौधरी को सीजन 12 का मास्टरमाइंड कहा गया है। रोमिल शुरू से शो के विजेता के रुप में देखे जा रहे थे। उन्होंने अपनी सूझ बूझ से कई टास्क जीते हैं। रोमिल को हरियाणा और यूपी बेल्ट का खासा सपोर्ट हासिल है। रोमिल शो में अपने जोड़ीदार निर्मल सिंह के साथ आए थे। एक बार रोमिल एविक्ट होते होते बचे हैं।रोमिल के जाट फैंस को कम आंकना सबसे बड़ी गलती होगी. सोशल मीडिया पर वकील बाबू के फैंस एग्रेसिव सपोर्ट दिखा रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि वह पैसे लेकर घर से फाइनल से पहले बाहर हो जाएंगे।

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा